500+ Paryayvachi Shabd | पर्यायवाची शब्द | Synonym in Hindi

|
Facebook
Paryayvachi Shabd

हिंदी भाषा में अभिव्यक्ति की शक्ति बहुत अधिक है। हम किसी भी भाव, विचार या वस्तु को अलग-अलग शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं। जब एक ही अर्थ को प्रकट करने वाले कई शब्द होते हैं तो उन्हें पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)कहा जाता है। ये भाषा को न केवल समृद्ध बनाते हैं बल्कि पाठ को और आकर्षक व प्रभावशाली भी करते हैं। उदाहरण के लिए सूर्य के पर्यायवाची हैं – आदित्य, रवि, भास्कर, दिनकर आदि।

पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) वे शब्द हैं जो रूप में भिन्न लेकिन अर्थ में समान या मिलते-जुलते होते हैं।
👉 जैसे – जल = पानी, नीर, वारि, तोय, अमृत

पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग लेखन और बोलचाल में विविधता लाने के लिए किया जाता है। अगर हम बार-बार एक ही शब्द दोहराएँ तो भाषा नीरस लगने लगती है। लेकिन जब हम उसके पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं तो भाषा अधिक रोचक और प्रभावी बन जाती है। साहित्यकार, कवि और लेखक अपनी रचनाओं में इन्हीं का प्रयोग करके भाषा में सौंदर्य और गहराई लाते हैं।

Table Of Content

‘अं’ व ‘अँ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

अंक
= गिनती, क्रमांक, आँकड़ा, प्रतीक, चिह्न, संस्करण, संख्या, उपस्थ, अँकवार, आगोश, गोद, क्रोड़, पहलू, दूषण, दाग, निशान, हिंदसा
अंकक
= मूल्यांकक, मूल्य-निरूपक, आमूल्यक, मूल्यांकन
अंकन
= चित्रांकन, क्रमांकन, आकलन, लिप्यंकन, चिह्नन
अंकुर
= कलिका, अंगुसा, अँखुआ, नवपल्लव, कोंपल, संतान
अंग
= पक्ष, खंड, अंश, विभाग, भाग, हिस्सा, संभाग, कलेवर, अवयव, उपांश, गात, काया, गात्र, तन, घटक, देह, वपु, बदन, शरीर, भाग
अंगभू
= आत्मज, अंगभूत, अंगज, धेवता, तनय, नकुल, नंदन, सुत, पुत्र, सुअन
अंगीकरण
= पारण, अंगीकृत, अंगीकार, स्वीकृति, सदस्यीकरण
अंगुठा
= करवीर, अंगुष्ठ, अंगुश्ते, वृद्धांगुलि, ठेंगा, हूठा
अंचल
= क़ता, क्षेत्र, इलाका, चकला, खंड, जनपद, चक्र, हलक़ा, ज़मीन, मंडल, किनारा, आँचल, पल्ला, पल्लू
अंजाम
= परिणाम, नतीजा, फल, ख़ात्मा, अंत
अंडज
= द्विज, डिंबज, आंडज, पक्षी
अंत
= इंतिहा, आख़िर, अवसान, इयत्ता, इति, कार्यांत, उपसंहार, परिणाम, निष्पत्ति, परिणति, उन्मूलन, समाप्ति, नाश, प्रलय, निधन, मृत्यु, विराम, संहार
अंतः
= हरम, भागपुर, ज़नानाख़ाना
अंतर
= असाधारणता, अंतर्देश, अंतराल, फ़र्क, दूरी, भेद, भिन्नता, अवकाश, विशिष्टता, मध्यांतर (Interval), समयांतर
अंतरंग
= अभिन्न, अंदरूनी, अंदरी, आंतरिक, अभ्यंतर, दोस्ताना, घनिष्ठ, मैत्रीपूर्ण, भीतरी, मनसा, हार्दिक
अंतरिक्ष/अंतरीक्ष
= खमध्य, उच्चाकाश, आकाश, महाकाश, बृहदाकाश, वायुमंडल, महाव्योम
अंतर्धान
= छूमंतर, ओझल, तिरोभूत, अदृश्य, लुप्त, तिरोहित
अंतिम
= निर्धारित, छोरस्थ, अपरिवर्तनीय, विवादातीत, पश्चतम
अंदाज़
= कूत, अनुमान, अटकल, ढंग, तख़मीना, तर्ज़, ढब, तौर-तरीक़ा
अंदु
= नूपुर, झाँझ, घुँघरू, पादांगद, पाजेब, बंधन, पायल, बेड़ी
अंधकार
= उदासी, अँधेरा, अँधियारा, छाया, कुदृश्य, तमस्, तम, ध्वांत, तमिस्र, तिमिर, रात
अंधा
= नेत्रहीन, दृष्टिहीन, चक्षुहीन
अंश
= उद्धरण, अवयव, अंग, चित्रांश, घटक, पक्ष, टुकड़ा, शरीर, भाग, भाज्यांश, सोपान, सहायक, हिस्सा
अँगीठी
= अग्निकुंड, अगियारी, अंगारिणी, अग्निपात्र, अग्निधान, आतशगाह, अलाव, तेमनी, कौड़ा
आँसू
= नयननीर, नयनजल, अश्रु, नेत्रवारि, नेत्रनीर
अँगूठी
= अंगुलीय, अंगुलीक, अंगुली, छाप, छल्ला, मुद्रिका, मुँदरी
आँख
= चक्षु, अक्षि, अक्ष, दृग, चश्म, नयन, नज़र, नेत्र, लोचन
अँगुली
= उँगली, अंगुली, अँगुलिका, शक्वरी, दीधिति

‘अ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

अनद्य
= पुण्य, पापहीन, उत्तम, शोकहीन, पूर्ण, सुंदर
अज़ीज़
= प्रेमी, प्रेमिजन, प्रियवर, रिश्तेदार, मित्र
अतिथि
= आगत, आगंतुक, अभ्यागत, पाहुना, गृहागत, मेहमान, मुलाक़ाती
अक्षर
= हर्फ़, वर्ण, अक्खर, अनंत, ‘अ’ आदिवर्ण, अमर, अनाश्य, निराकार, अविनाशी, ईश्वर, ब्रह्म
अक्षत
= अविभक्त, अभंजित, अनुल्लंघित, कौमार्यवान्
अकाल
= सूखा, दुर्भिक्ष, काळ (राजस्थानी)
अज़
= मातम, पीड़ा, दुःख, अबोध, शोक, कमअक़्ल, अल्पमति
अनुपम
= अद्वितीय, अद्भुत, अतुल, अनूप, अनूठा, निराला, अनोखा
अचल
= अडिग, अटल, अजंगम, अविचल, अवहनीय, निश्चल, दृढ़, स्थावर, स्थिर
अप्रमेय
= अबोध्य, अप्रमाण्य, अज्ञेय, अवैज्ञानिक, अमाप्य, असीम
अनुदार
= निर्दय, कठोर, असहनशील, स्वार्थी, मतांध
अनुकरण
= अनुसरण, अनुवर्तन, अनुगमन, नकल, देखादेखी
अध्यवसायी
= संकल्पशील, परिश्रमी, अध्ययनशील, साधनाशील
असुर
= दानव, दनुज, तमचर, निशाचर, दैत्य, राक्षस, रजनीचर, सुरारि
अकथनीय
= अपरिभाष्य, अनिर्वचनीय, अनभिव्यंजनीय, चमत्कारपूर्ण, गोपनीय, वर्णनातीत
अक्षुण्ण
= अमर, अभंजित, अनष्ट, अविभक्त, अविकृत, पवित्र
अकड़
= घमंड, अहंकार, अनम्य, दर्प, दंभ, हठ, धृष्टता
अज्ञानी
= अहमक, अबोध, अज्ञ, नादान, उज़बक, मूढ़, भोंदू, मूर्ख
अतिचार
= भंजन, उल्लंघन, असंयम, स्वेच्छाचार
अत्याचार
= अपकार, अन्याय, अनाचार, जुल्म, उत्पात, नृशंसता
अटल
= अविचल, अपरिवर्तनीय, अडिग, पक्का
अधर
= रदपुट, ओष्ठ, ओठ, लब
अनिवार्य
= आवश्यक, अपरिहार्य, अटल, लाज़िमी, बाध्यकर
अधीन
= निर्भर, आश्रित, अवलंबित, परवश, नीचे, वशीभूत, मातहत
अरण्य
= कानन, कांतार, अटवी, वन, जंगल, विपिन
अक्सर
= प्रायः, अमूमन, अधिकतर, बार-बार, बहुधा
अजनबी
= अपरिचित, अनजान, अज्ञात, नावाकिफ़
अज़ीम
= महान्, ऊँचा, ईश्वरीय, वैभवशाली, वृहत्
अनुरोध
= प्रार्थना, निवेदन, अभ्यर्थना, विनती, याचना
अग्नि
= अशनि, अरुण, अनल, आग, आँच, जातवेद, कृशानु, धनंजय, ज्वाला, दहन, पावक, पवि, रोहिताश्व, वायुसुख, वह्नि, वैश्वानर, हुतभुक, शिखी, हुतवहा, समिध, हुताशन
अल्प
= थोड़ा, कम, अपर्याप्त, न्यून, नाकाफ़ी, बहुत
अशिष्ट
= असंस्कृत, अश्लील, अपमानजनक, अहंकारी, असभ्य, निर्लज्ज, धृष्ट
अनचाहा
= अनाकांक्षित, अनभिष्ट, अनभिलाषित, अनिच्छित
अभिजात
= विशिष्ट, योग्य, कुलीन, संभ्रांत, श्रेष्ठ
अवज्ञा
= अवमानना, अपमान, अनादर, तिरस्कार
अनुमान
= क़यास, अटकल, अंदाज़
अतिरिक्त
= न्यारा, जुदा, अलग, भिन्न, पृथक्
अनुकूल
= मुआफ़िक़, अनुसार, अनुरूप, संगत
अनाज
= गल्ला, खाद्यान्न, अन्न, धान, दाना, शस्य, धान्य
अचेत
= बेखबर, चेतनाहीन, चेतनाशून्य, मूर्च्छित, बेहोश, संज्ञाहीन, संज्ञाशून्य
अधर्म
= अन्याय, अनीत, अनाचार, जुल्म, अपकर्म, पाप
अग्राह्य
= अपाच्य, अनाहार्य, अनर्गल, औचित्यहीन, अस्वीकार्य, निषिद्ध
अकस्मात्
= सहसा, एकाएक, अचानक
अपमान
= अवमान, अवज्ञा, अनादर, बेइज़्ज़ती, तिरस्कार
अपराध
= दोष, ज़ुर्म, क़सूर
अपार
= निस्सीम, असीम, अनंत, बेहद, बेशुमार
अकाट्य
= अनुल्लंघनीय, अदंश्य, अखंडनीय, स्वयंसिद्ध, अभंज्य
अनुचित
= ग़ैरमाकूल, अयुत, अनुपयुक्त, नाज़ायज़, ग़ैरवाज़िब, बेजा
अचिर
= क्षणिक, क्षणभंगुर, अल्पजीवी
अदृश्य
= अचाक्षुष, अगोचर, अंतर्धान, अप्रत्यक्ष, अप्रकट, इंद्रियातीत, असमक्ष, परदेदार, कुहरित, तिरोभूत, रहस्यपूर्ण
अनिष्ट
= अशुभ, अमंगलकारी, अकल्याणकर, बुरा, अहितकर
अस्त
= गायब, ओझल, अदृश्य, लुप्त, तिरोहित
अश्व
= तुरंग, घोड़ा, घोटक, सैंधव, बाजी, हय
अगाध
= अतुल, अगणनीय, अकूत, अनुमानातीत, अत्यधिक, असीम, अमित, भावपूर्ण, निस्सीम, बेशुमार
अक्षय
= शाश्वत, अमर, अनंत, अपरिवर्तनीय, चिरयुवा, सनातन
अनुग्रह
= दया, कृपा, इनायत, स्नेह
अजीब
= असामान्य, अनोखा, अद्भुत, विलक्षण, विचित्र
अथ
= प्रारंभ, आरंभ, आदि
अन्वेषक
= पुरातत्त्ववेत्ता, आविष्का, अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक
अवनति
= गिरावट, उतार, अपकर्ष, ह्रास, घटाव
अखिल
= संपूर्ण, पूर्ण, पूरा, सारा, समस्त
अनाथ
= निराश्रित, नाथहीन, दीन, यतीम, बेसहारा
अन्वेषण
= गवेषण, खोज, अनुसंधान, विश्लेषण, जाँच, शोध
अर्जुन
= धनंजय, गुडाकेश, गाण्डीवधारी, सव्यसाची, पार्थ
अनूठा
= बेजोड़, निराला, अनोखा, विलक्षण, विचित्र
अनार
= शुकप्रिय, रामबीज, दाडिम, शुकोदन
अज्ञ
= मदंधी, नासमझ, अज्ञानी, मूर्ख, मूढ़
अधीर
= व्यग्र, आकुल, विकल, आतुर, बेताब, उद्विग्न
अनुरूप
= सदृश, मिलता-जुलता, तुल्यरूप, समान, समरूप
अनंतर
= तत्पश्चात्, फिर, के पीछे, बाद में, तदुपरांत
अवस्था
= हालत, स्थिति, दशा
अक्ष
= धुरा, कीली, अक्षकीलक, धुरी
अनी
= छोर, कुशाग्र, कण, नोक, धार
अहंकार
= ग़रूर, गुमान, अभिमान, दंभ, घमंड, मद, दर्प
असभ्य
= गँवार, अशिष्ट, अभद्र, दुश्शील
अखंड
= अभंग, अछिन्न, अक्षत, निरंतर, अविभक्त, साबुत, पूरा
अनादर
= अवहेलना, अवज्ञा, अपमान, तौहीन, तिरस्कार, बेइज़्ज़ती, निरादर
अभिप्राय
= तात्पर्य, उद्देश्य, आशय, मतलब, मंशा
अधर्मी
= क्षुद्र, कुत्सित, कमीना, घटिया, गिरा हुआ, नीच, निकृष्ट, पतित
अच्युत
= अमर, अनष्ट, अटल, कृष्ण, ईश्वर, विष्णु, परिवर्तनहीन
अध्यापक
= उपाध्याय, आचार्य, अवबोधक, प्रवक्ता, गुरु, शिक्षक, व्याख्याता
अनजान
= अनभिज्ञ, अनचीन्हा, अजनबी, गैर, अपरिचित, बेगाना
अजूबा
= अनदेखा, अद्भुत, अजीब, अभूतपूर्व, अनूठा, आश्चर्य, असामान्य, विलक्षण, चमत्कार, विचित्र
अकर्मण्य
= निखट्टू, निकम्मा, आलसी, निरुत्साही, निठल्ला, प्रयासहीन, निष्क्रिय
अशुद्ध
= ऐतबार, अशुचि, अपवित्र, दूषित, गंदा, मलिन
अमृत
= पीयूष, अमी, अमिय, सुरभोग, सुधा, सोम
अज्ञेय
= अवयस्कता, अज्ञात, अचेतता, मूर्खता, अशिक्षा
अतुल
= बेजोड़, अनुपम, अद्वितीय, बेमिसाल, बेनज़ीर
अनुमति
= मंज़ूरी, इज़ाज़त, आज्ञा, स्वीकृति, सहमति
अणु
= घटक, कण, अंश, परमाणु, टुकड़ा, सूक्ष्म
अधिकार
= कब्ज़ा, आधिपत्य, अर्हता, दावा, क्षमता, स्वामित्व, स्वत्व, हक़
अकिंचन
= असहाय, अनुपाय, अगतिक, ग़रीब, कंगाल, दरिद्र, गुमनाम, साधनहीन, निर्धन, परावलंबी

‘आ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

आनंद
= खुशी, उल्लास, आह्लाद, प्रसन्नता, प्रमोद, मोद, मज़ा, हर्ष, लुत्फ, सुख
आघात
= ठोकर, चोट, आक्रमण, प्रहार
आगार
= भंडारघर, भंडार, खान, स्रोत, संग्रह
आखिरकार
= फलतः, अंततोगत्वा, अंततः, परिणामतः
आज्ञा
= हुक़्म, निर्देश, आदेश, अनुज्ञा, फ़रमान, इजाज़त, अनुमति
आक्षेप
= इल्ज़ाम, आरोप, अभियोग, दोषारोपण
आचरण
= व्यवहार, बरताव, चाल-चलन, सदाचार, शिष्टाचार
आलोचना
= नुक़्ताचीनी, टीका-टिप्पणी, गुण-दोष-निरूपण, समीक्षा
आवाज़
= शब्द, रव, ध्वनि, स्वर
आधार
= सहारा, आश्रय, अवलंब
आकाश
= अनंत, अंबर, अंतरिक्ष, आसमान, अभ्र, गगन, खगोल, दिव, शून्य, फलक, तारापथ, नभ, द्यु, नाक, व्योम, पुष्कर
आत्मा
= जीव, चैतन्य, क्षेत्रज्ञ, विभु, ब्रह्म, सर्वव्याप्त, सर्वज्ञ
आदरणीय
= सम्मानीय, समादरणीय, मान्य, सम्मान्य
आपत्ति
= मुसीबत, आपदा, आफत, विपदा, विपत्ति
आडंबर
= दिखावा, ढोंग, ढकोसला, प्रपंच, पाखंड
आयुष्मान
= दीर्घजीवी, चिरायु, चिरंजीव, शतायु, दीर्घायु
आकर्षक
= मनोहारी, मनोहर, दिलकश, लुभावना, मोहक
आश्चर्य
= कुतूहल, अचरज, अचंभा, कौतुहल, कौतुक, हैरानी, विस्मय, ताज्जुब, हैरत
आभूषण
= गहना, आभरण, अलंकार, भूषण, ज़ेवर, मंडन
आदि
= प्रथम, आरंभिक, शुरू, आदिम
आश्रय
= प्रश्रय, आधार, अवलंब, सहारा, भरोसा
आरंभ
= श्री, गणेश, शुरुआत, उपक्रम, सूत्रपात
आम
= आम्र, अमृतफल, अतिसौरभ, मधुदूत, पिकबंधु, सहकार, रसाल, सामान्य, मामूली, साधारण
आधि
= पीड़ा, दुःख, आपदा, रोग
आदर्श
= प्रतिरूप, प्रतिमान, नमूना, मानक
आयु
= जीवनकाल, उम्र, अवस्था, वय, ज़िंदगी, वयस्
आराम
= विश्रांति, चैन, करार, सुख, विश्राम

‘इ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

इंकार
= अस्वीकृति, अनंगीकार, अनंगीकरण, प्रत्याख्यान, निषेध
इंद्र
= देवेंद्र, देवराज, अमरपति, पुरंदर, देवेश, मघवा, बृत्रहा, शचीपति, वासव, शक्र, सहस्राक्ष, शतऋतु, सुरपति, सुरेश
इच्छा
= ईहा, आकांक्षा, अभिलाषा, चाह, कामना, लिप्सा, लालसा, वांछा, स्पृहा
इंद्रधनुष
= सप्तवर्ण, शक्रचाप, इंद्रचाप, सुरधनु, सुरचाप
इंद्रपुरी
= देवलोक, इंद्रलोक, अमरावती, स्वर्ग, सुरलोक
इति
= इत्यर्ल, अशेष, अंत, समापन
इशारा
= संकेत, निर्देश, इंगित
इंद्राणी
= ऐंद्री, इंद्रा, इंद्रवधू, पुलोमजा, जयवाहिनी, शक्राणी, माहेंद्री, शची
इच्छुक
= उत्कंठित, आतुर, अभिलाषी, लालायित, उत्सुक
इष्ट
= इच्छित, अभीष्ट, अभिप्रेत, काम्य, ईप्सित, वांछनीय, मनोवांछित

‘ई’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ईर्ष्या
= आँट, असूया, अमर्ष, कीना, ईर्षा, खार, कुढ़न, डाह, स्पर्धा, खुन्नस, जलन, वैमनस्य, द्वेष, वैर
ईषिका
= नाराच, तीर, इषु, शायक, पवि, पबि, शलाका, बाण
ईमानदारी
= निष्कपटता, निश्छलता, सदाशयता, दयानतदारी
ईश्वर
= जगदीश, ख़ुदा, अल्लाह, निरंजन, जगन्नाथ, परमेश्वर, परमात्मा, ब्रह्म, परवरदिगार, प्रभु, विभु, रब, साईं, सच्चिदानंद, स्वयंभू, साहब, स्रष्टा

‘उ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

उल्लास
= प्रमोद, आह्लाद, आनंद, हर्ष, मौज
उत्तम
= प्रवर, प्रकृष्ट, उत्कृष्ट, श्रेष्ठ, बढ़िया
उत्कंठा
= चाव, उत्सुकता, आतुरता, लालसा, प्रबलेच्छा
उत्पत्ति
= जनन, उद्भव, उद्गम, पैदाइश, जन्म, आरंभ, व्युत्पत्ति, प्राकट्य, आविर्भाव, उदय, मूल, शुरुआत, स्रोत
उद्देश्य
= प्रयोजन, निमित्त, ध्येय, हेतु, लक्ष्य
उदय
= उन्नति, उद्गमन, आरोहण, प्रकट होना, चढ़ना
उपहास
= मख़ौल, परिहास, खिल्ली, हँसी, मज़ाक
उदास
= खिन्न, उन्मन, अवसन्न, विषण्ण, चितांकुल
उपाय
= तरक़ीब, ढंग, जुगत, युक्ति, तरीक़ा
उपकार
= परोपकार, नेकी, कल्याण, हितसाधन, भलाई
उपज
= फ़सल, पैदावर, कृषिफल
उपमा
= समानता, मिलान, तुलना, सादृश्य
उत्सव
= जलसा, उद्धव, उद्धर्ष, त्योहार, जश्न, समारोह, पर्व
उजाड़
= बियाबान, बरबाद, निर्जन, सुनसान, वीरान
उग्र
= उद्दंड, उत्कट, अविनीत, कर्कश, उद्धत, तेज़, तूफ़ानी, विकट, प्रचंड, भीषण
उपयोग
= प्रयोग, उपभोग, इस्तेमाल, सेवन, व्यवहार
उदाहरण
= नमूना, नज़ीर, दृष्टांत, मिसाल
उद्दंड
= उच्छृंखल, असभ्य, अविनीत, दुराचारी, क्रूर, दुष्ट
उचित
= मुनासिब, ठीक, समीचीन, उपयुक्त, संगत, वाजिब
उपवन
= गुलशन, उद्यान, आरामगाह, बाग़, बगीचा, वाटिका
उन्नति
= उत्कर्ष, उठना, अभ्युदान, तरक़्क़ी, उत्थान, बढ़ोतर, प्रगति, विकास
उदासीन
= विरक्त, निर्लिप्त, अनासक्त, वीतराग
उपयोगी
= काम का, उपादेय, इष्टकर, कार्यकर
उत्थान
= चढ़ाव, आरोह, उत्कर्ष, उठाव, उत्क्रमण
उत्पात
= ऊधम, उपद्रव, अशांति, दंगा, झगड़ा, हुल्लड़, हंगामा, फ़साद
उलटा
= प्रतिलोम, प्रतिकूल, औंधा, विरुद्ध, विपरीत
उतार
= अवहरण, अवरोहण, अधोगमन
उद्यम
= पुरुषार्थ, परिश्रम, अध्यवसाय, श्रम, मेहनत
उत्साह
= उमंग, उछाह, अध्यवसाय, जोश, उल्लास, हौंसला, स्फूर्ति

‘ऊ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ऊबड़-खाबड़
= ऊँचा-नीचा, असम, अटपटा, बीहड़
ऊँट
= महाग्रीव, क्रमेलक, उष्ट्र, लंबोष्ठ
ऊसर
= शस्यहीन, अनुर्वर, अनुपजाऊ
ऊँचा
= ऊपर, उत्तुंग, उच्च, बुलंद

‘ए’ व ‘ऐ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ऐश्वर्य
= संपन्नता, वैभव, धन-संपत्ति, समृद्धि
एकत्र
= जमा, एकमुश्त, इकट्ठा, संकलित, पुंजीभूत, संचित, संगृहीत, समवेत

‘ओ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ओंठ
= ओष्ठ, अधरोष्ठ, अधर, होंठ, लब
ओझल
= ग़ायब, अदृश्य, अंतर्धान, लुप्त, तिरोहित
ओस
= तुहिन, तुषार, जल, हिमकण, शबनम, हिमांबु
ओप
= चमक, कांति, आब

‘औ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

औदार्य
= श्रेष्ठत्व, महत्त्व, उदारता, सरलता
औघड़
= बेफ़िक्र, अलमस्त, अनगढ़, विरूप, विद्रप
और
= साथ ही, तथा, एवं, बढ़कर, अधिक, ज़्यादा

‘क’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

कब्जा
= दखल, अधिग्रहण, अधिकार, स्वत्व, प्रभुत्व
कुशल
= भलाई, क्षेम, कल्याण, शुभ, मंगल, निपुण, दक्ष, पारंगत, निष्णात, पटु, प्रवीण
कूट
= जटिल, व्यंग्य, छल, माया, जाली, बनावटी
करुणा
= कारुण्य, अनुग्रह, अनुकंपा, दया, कृपा
कीर्ति
= प्रशस्ति, गुणवर्णन, गुणगान, विरुद, यशोगान
कायदा
= नियम, तरीक़ा, ढंग, विधि, रीति
कटि
= लंक, मध्यांग, कमर, श्रोणि
कृपा
= अनुमति, अनुग्रह, अनुकंपा, दया, आशीर्वाद, मेहरबानी, धन्यवाद, रहमत
कोष
= जख़ीरा, ख़ज़ाना, आकर, भंडार, निधि
कला
= कौशल, करिश्मा, करतब, शिल्प, विद्या, फ़न, हुनर
कपटी
= धोखेबाज़, छली, चालबाज़, फ़रेबी, प्रपंची
किनारा
= तट, छोर, कूल, पर्यंत, तीर, बेलातट, पुलिन, सिरा
कट्टर
= धर्मोन्मत्त, धर्मांध, असहनशील, हठधर्मी, मदांध
कल्याण
= भला, क्षेम, उपकार, शिव, मंगल, श्रेय, शुभ, हित
केसर
= कश्मीरज, अग्निशेखर, अंबर, ज़ाफ़रान, हरिचंदन, कुसुंभ, सौरभ, पिण्याक
कान
= श्रुति, श्रवणेंद्रियाँ, कर्ण
कृतज्ञ
= उपकृत, आभारी, अनुगृहीत, शुक्रगुज़ार, एहसानमंद, ऋणी, कृतार्थ, कृतकृत्य, धन्य
कारीगर
= शिल्पकार, मिस्त्री, दस्तकार, शिल्पी
कुत्ता
= गंडक, कूकर, कुक्कुर, शुनक, मृगारि, सारमेय, श्वान, सोनहा
कपड़ा
= दुकूल, चीर, अंबर, परिधान, पट, लिबास, वस्त्र, पोशाक, वसन
कपट
= छलछिद्र, छल, छद्म, दग़ा, ठगी, धोखा, धूर्तता, व्याज, प्रवंचना, वंचना, फ़रेब
कोमल
= मुलायम, नाजुक, नर्म, सुकुमार, मृदुल
कुबेर
= इंद्रनिधि, अलकाधिप, अर्थपति, एककुंडल, ईशसखा, कैलासनाथ, किन्नरराज, धनेश्वर, कोशनायक, धनेश, नृवाहन, हरसखा, निधिनाथ, पुण्यजनेश्वर, यक्ष, भंडारी, यक्षनायक, वैश्रवण, रुद्रसखा, श्रीकंठसखा, वित्तपति, हथवाहन
कठिन
= दुर्बोध, दुरूह, जटिल
कलिका
= गुंचा, कोरक, कली, मुकुल, डोंडी, शिगूफ़ा
काक
= काण, काग, करठ, वायस, पिशुन, कौआ
कृत्रिम
= असहज, अवास्तविक, बनावटी, अप्राकृतिक, जाली, अस्वाभाविक, दिखावटी, झूठा, नक़ली
केश
= कुंतल, काकुल, कच, पश्म, चिकुर, मेचक, बाल, शिरोरुह
कछुआ
= कूर्म, कमठ, कच्छप
कटाक्ष
= व्यंग्य, छींटाकशी, आक्षेप
कोयल
= कोकिल, काक, कलापी, पिक, पाली, वनप्रिय, बसंतदूत, श्यामा
क्रोध
= गुस्सा, कोप, आक्रोश, रिस
किरण
= कला, कर, अंशु, रश्मि, मरीचि, मयूख
कृष्ण
= अर्जुनसखा, अनंतजित, अच्युत, कन्हैया, कंसारि, किशन, कमलनयन, गिरधारी, कुंजबिहारी, केशव, गोपाल, गिरिधर, बनवारी, गोपीनाथ, घनश्याम, गोपेश, चक्रधर, नंदनंदन, दामोदर, चक्रपाणि, द्वारकानाथ, जदुबीर, द्वारिकाधीश, नंदलाल, पीतांबर
कष्ट
= दर्द, तकलीफ़, ख़ेद, पीड़ा, दुःख, वेदना, क्लेश, व्यथा, संताप
कमल
= अंबुज, अर्कबधु, सरसीरुह, अंज, अरविंद, अब्ज, सरसिज, उत्पल, इंदीवर, जलज, सरोज, कंज, कोकनद, नलिन, तामरस, नीरज, पद्म, पंकज, पुंडरीक, शतदल, राजीव, शतपत्र, वारिज
कर्ण
= सूतपुत्र, राधेय, अंगराज, सूर्यपुत्र
काम
= कार्य, कर्म, करनी, क्रिया, कृत्य
कपोत
= पारावत, परेवा, कबूतर, हारीत, रक्तलोचन
क्रूर
= निष्ठुर, निर्मोही, निर्दय, बर्बर, नृशंस
कामदेव
= अदेह, अतनु, अंगज, कंदर्प, अनंग, कुसुमशर, कुसुमधन्वा, प्रद्युम्न, पंचशर, पुष्पधन्वा, मद़न, मकरकेतु, मनसिज, मन्मथ, मनोज, मार, स्मर, मीनकेतु, रतिपति
कलंक
= दोष, दाग़, तोहमत, लांछन, धब्बा
कटु
= तीक्ष्ण, चरपरा, कड़वा, तेज, तीखा, कर्कश, कड़ा, रुखा, पुरुष, रुक्ष
कुल
= वंश, घराना, ख़ानदान, सब, तमाम, समस्त, समग्र, सारा
कीचड़
= गारा, पंक, कीच, कर्दम
कर्मठ
= उद्योगशील, उद्योग-परायण, उद्यमी, नियम-निष्ठ, कर्मपरायण
कस्तूरी
= मदना, गंधशेखर, मृगमद, कुरंगनाभि, मृगनाभि, मदलता
कनक
= स्वर्ण, सोना, कंचन, हिरण्य, हाटक, हेम
कल्पवृक्ष
= देववृक्ष, कल्पद्रुम, कल्पतरु, मंदार, पारिजात, हरिचंदन, सुरतरु
केला
= गजवसा, कुंजरासरा, कदली, मोचा, भानुफल, रंभा
कोशिश
= प्रयत्न, चेष्टा, आयास, यत्न, प्रयास
कर्ज़
= ऋण, उधार, आभार, देयता, देनदारी
कमज़ोर
= दुर्बल, असमर्थ, अशक्त, शक्तिहीन, निर्बल
कुमारी
= कन्या, अविवाहिता, अनूढ़ा, कुँआरी

‘ख’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

खंभा
= स्तूप, स्तंभ, खंभ
खंड
= खटका, आशंका, अंदेशा, भय, डर
खल
= दुष्ट, दुर्जन, कुटिल, नीच, धूर्त, शठ, पामर
ख़बर
= हालचाल, समाचार, वृत्तांत
ख़बरदार
= सतर्क, सचेत, चौकन्ना, होशियार, सावधान
खर
= तेज, तीक्ष्ण, खरा, स्पष्ट
खोज
= गवेषणा, अन्वेषण, अन्वीक्षण, शोध, तलाश
खिड़की
= झरोखा, गवाक्ष, अंतद्वार, बारी, दरीचा, वातायन
ख़ामोश
= नीरव, निश्शब्द, चुप, शांत, मौन
ख़रा
= शुद्ध, निर्मल, अच्छा, स्वच्छ, साफ
खोटा
= झूठा, झूठ, कृत्रिम, बनावटी, नक़ली, मिलावटी
खून
= लहू, रुधिर, रक्त, शोणित

‘ग’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

गर्दन
= कंधर, कंध, कंठ, ग्रीवा, गला, घाँटी
गरूड़
= खगनाथ, अहिभोजी, अंडजेश्वर, नागरि, खगेंद्र, पक्षिराज, नागांतक, वैनतेय, भुजंगारि, विहगेश्वर, सौपर्णेय, सुवर्णपक्ष, हरियान, हरिवाहन
गधा
= गदहा, गदह, खुर, रासभ, गर्दभ, वैशाखनंदन, लंबकर्ण, शंखकर्ण, शीतलावाहन
गजानन
= गणपति, गजवदन, एकदंत, गिरिजानंदन, गणेश, भवानीनंदन, द्वियातृज, वक्रतुंड, मूषकवाहन, लंबोदर, हेरंब, विनायक
ग्वाला
= गोप, आभीर, अहीर, चरवाहा, गोपालक, दूधवाला
गृहिणी
= जाया, गृहस्थित, कलत्र, पत्नी, दारा, भार्या, बीवी, स्त्री, गृहस्वामिनी
गर्व
= दंभ, घमंड, अभिमान, दर्प
गण
= दल, झुंड, जन, संघ, वृंद, समूह, समुदाय, कार्यकर्ता, अनुचर, अनुचारक, सेवक
गणिका
= पातुर, पतुरिया, तवायफ़, मंगलामुखी, पुरवामा, रूपाजीवी, रामजनी, सर्ववल्लभा, वारवधू, वारवनिता, सामान्या
गौरव
= महत्त्व, बड़प्पन, गुरुता, सम्मान, मान
गृह
= आगार, अयनशाला, अयन, आवास, सदन, आलय, गेह, ओक, निकेतन, घर, धाम, निवास-स्थान, निलय, भवन, मकान, मंदिर, वास, शाला
गाय
= गो, गैया, गऊ, दोग्धी, गौरी, पयस्विनी, धेनु, भद्रा, सुरभी
गदर
= विप्लव, विद्रोह, बग़ावत
गंभीर
= जटिल, गूढ, कठिन, क्लिष्ट, गहरा, दुरुह, भारी, घोर, अथाह, विकट, अतल
गंगा
= त्रिपथगा, जाह्नवी, जहनुतनया, देवपगा, देवनदी, मंदाकिनी, भागीरथी, सुरसरि, विष्णुपदी, सुरधुनी
गर्भिणी
= गर्भधारिणी, गर्भधरा, अंतर्गर्भा, गर्भाधत्ता, गर्भवती, सगर्भा, गाभिन, हामिला
गड्ढा
= खोह, खत्ता, खड्ड, गर्त, गड्हा, ग़ार
गण्यमान्य
= प्रतिष्ठित, ख्यातिप्राप्त, ख्यातिनामा, लब्धप्रतिष्ठ, यशस्वी
गन्ना
= ऊख, ईख, ईक्षु, पौंडा
गुप्त
= गूढ़, अप्रकट, अदृश्य, प्रच्छन्न, निभृत
ग़रीब
= दरिद्र, कंगाल, अकिंचन, निर्धन, दीन, रंक, विपन्न
ग्लानि
= खेद, अवसाद, अफ़सोस, शोक, दुःख

‘घ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

घेरा
= मंडल, दायरा, चक्कर, वृत, वलय
घी
= कुट, कुंभ, कलश, घृत
घाटा
= नुक़सान, टोटा, क्षति, हानि
घृणा
= जुगुप्सा, घिन, अरुचि, नफ़रत
घोड़ा
= केशी, किंकिर, अश्व, खेट, केसरी, घोटक, गंधर्व, धौरेय, चामरी, तुरंग, रख्व, मराल, रथवाह, वाजी, राजवाह, वाडव, हय, सारंग, हयंद, सैंधव
घटा
= घनावली, घनाली, कादंबिनी, मेघाली, मेघमाला
घन
= अंबुधर, अंबुद, अंबर, अभ्र, अब्र, वारिनाथ, घटा, अर्बुद, तड़ित्वान, जलद, जलधर, धाराधर, तोयद, नभगज, नभध्वज, नभद्वीप, नीरद, बादल, पयोद, मेघा, पयोधर, वारिद
घाव
= व्रण, नासूर, फोड़ा

‘च’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

चरण
= पाँव, पद, पग, पैर, पाद
चंचल
= अस्थिर, अशांत, अधीर, उतावला, आतुर, चपल, कंपित, चलायमान, चल, चलचित्त, चुलबुला, चिलबिल, दोलायित, लोल, नटखट, विचलित
चटाई
= तृणासन, गोलर, गोनरी, पाटी, दरमा, शीतलपाटी, मँडरी, साथरी
चाँदी
= चंद्रकांति, कलधौत, इंदुलौह, धौत, जातरूप, रुप्य, रजत, रौप्य, रूपक, रूपा, श्वेतक, शुक्ल, सितराम, सुधौत, सीम
चाँदनी
= कलानिधि, उजियारी, अमृतद्रव, चंद्रमरीचि, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चंद्रिका, हिमकर
चिह्न
= पहचान, निशान, अलामत, लक्षण
चावल
= भात, तंदुल, तंडुल, शालि, व्रीहि, अच्छत, अक्षत
चंदन
= मंगल्य, गंधसार, गंधराज, श्रीखंड, मलय, सर्पावास
चरित्र
= चालचलन, आचार, आचरण, शील, व्यवहार
चींटी
= पिपीलिका, चिउँटी, कीड़ी, वर्मी, लूता, सीमिका
चौकन्ना
= सजग, सचेत, चौकस, सावचेत, सतर्क, सावधान
चिड़ीमार
= तीवर, कौटिक, आखेटक, पारधी, पक्षी, पाशी, पाशिक, वधिक, पासी, बधिक, शाकुनि, व्याध, शौनिक, सैयाद, सारंगिक
चाह
= आकांक्षा, अरमान, अभिलाषा, ईप्सा, इच्छा, ख़्वाहिश, कामना, तमन्ना, चाहत, चाहना, मुराद, मनोरथ, लालसा, हसरत, वांछा, अनुराग, मुहब्बत, आसक्ति, प्रेम
चाँद
= कलानाथ, इंदु, अमृतनिधान, चंद्र, क्षपाकर, तारकेश्वर, चंद्रमा, निशानाथ, द्विजराज, निशाकर, मृगांक, मृगलांछन, मयंक, राकापति, महताब, राकेश, शशांक, राजनीपति, शशि, विधु, सुधांशु, सोम, हिमांशु
चतुर
= दक्ष, चालाक, कुशल, निपुण, नागर, प्रवीण, पटु, होशियार, विज्ञ, विदग्ध
चोर
= तस्कर, खनक, कुंभिल, रजनीचर, मौषक

‘छ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

छानबीन
= तहक़ीक़ात, जाँच-पड़ताल, जाँच, पूछताछ, तफ़तीश
छूट
= रियायत, ढील, कटौती, सुविधा, सहूलियत
छुट्टी
= रुख़सत, फुर्सत, अवकाश, विश्राम, विराम
छिद्र
= सुराख़, रंध्र, छेद
छुटकारा
= मुक्ति, निस्तार, निजात, रिहाई, मोक्ष

‘ज’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

जड़ता
= निश्चेष्टता, गतिहीनता, अचलता, स्थिरता, निष्क्रियता
जिम्मा
= ज़िम्मेदारी, जवाबदेही, उत्तरदायित्व, दायित्व
जन
= मनुष्य, मनुज, नर, लोग, लोक, व्यक्ति
जंगल
= अरण्यक, अरण्य, अटवी, कांतार, आरण्य, गहन, कानन, द्रुमालय, दव, दाव, प्रांतर, द्रुमिणी, वन, वनस्थली, वनखंड, वल्लूर, विपिन, वीराना
जीभ
= रसज्ञा, ज़बान, जिह्वा, रसला, रसना, रसिका
जलयान
= पोत, जहाज़
जवानी
= यौवन, युवावस्था, तरुणाई
जवान
= युवक, तरुण, किशोर, वयप्राप्त, युवा
जल्दी
= शीघ्रता, त्वरा, उतावली, फुरती, हड़बड़ी
जीविका
= रोज़ी, गुज़ारा, आजीविका, वृत्ति, रोटी
जुगनूँ
= खद्योत, कीटमणि, इंद्रगोप, जुगनी, चिलमीलिका, दीपकृमि, ज्योतिर्बीज, शबताब, सोनकिरवा
जागरूक
= प्रबुद्ध, चौकस, चेतन, सजग, सचेत
जनेऊ
= दीक्षा, उपवीत, उपनयन, धारण, द्विजत्व, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, समुपनयन, वेदारंभ, संस्कार
ज्योतिषी
= ईक्षणिक, आगमी, अब्दज्ञ, कालज्ञ, कार्यांतिक, गणक, क्रांतदर्शी, नैमित्तिक, गणितज्ञ, ज्योतिर्विद, मौहूर्तिक
जगत्
= जहान, जगती, जग, भव, दुनिया, संसार, विश्व
जड़
= निर्जीव, अचेतन, अचर, स्थावर, प्राणरहित
जल
= अमृत, अंभ, अंबु, उदक, आब, तोय, जीवन, पानी, नीर, पय, वारि, रस, सलिल
जलप्रपात
= चश्मा, आबशार, अंबुपात, निर्झर, झरना, प्रपात
जनक
= मिथिलापति, ब्रह्मा, ब्रह्मज्ञानी, मिथिलेश्वर, मिथिलेश, विदेह, वप्ता, सीरध्वज, विदेही, सीता-पिता
जीव
= जीवन, जान, चैतन्य, प्राणी, प्राण
जय
= फ़तह, विजय, जीत

‘झ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

झूठ
= मिथ्या, असत्य, अनृत, मृषा
झंडा
= ध्वजा, ध्वज, केतन, वैजयंती, पताका
झाँई
= प्रतिच्छाया, परछाई, झलक, बिंब
झरना
= प्रपात, निर्झर, उत्स, सोता
झंझा
= चंडवात, कोप, अंबाझोर, तहलका, झक्कड़, तूफ़ान, तीव्रवात, प्रभंजन, प्रकंपन, प्रकोप, वाताली, महावात, वातुल, वेगानिल
झील
= खंडाली, कासार, अखात, डल, जलाशय, देवखात, ताल
झोंपड़ी
= छानी, कुटिया, कुंज, पर्णकुटी, झूँपा
झिझक
= संकोच, दुविधा, अनिर्णय, हिचकिचाहट

‘ट’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

टेढ़ा
= तिरछा, टेढ़ा-मेढ़ा, कुटिल, वक्र, लदार
टक्कर
= भिड़त, धक्का, ठोकर, समाघात, संघात

‘ड’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

डाँवाँडोल
= ढीला, अस्थिर, अदृढ़, विचलित, ढुलमुल

‘ढ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ढाँढस
= तसल्ली, इतमीनान, आश्वासन, धीरज, दिलासा, सांत्वना
ढिठाई
= धृष्टता, अशिष्टता, अविनय, बेशरमी, प्रगल्भता
ढंग
= विधि, रीति, तरीक़ा

‘त’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

तलवार
= कृपाण, करवाल, असि, चंद्रहास, खड्ग
तारा
= तारक, उडुगन, उडु, सितारा, नक्षत्र
तेजस्वी
= तेजोमय, तेजवान, कांतिमय, वर्चस्वी, प्रतापी
तिरस्कार
= उपेक्षा, अवमानना, अपमान, बेइज़्ज़ती, निरादर
तरु
= द्रुम, गाछ, अगम, पेड़, पादप, विटप, रूँख, वृक्ष, सरोरुह
तरणी
= तरी, तरणी, कश्ती, द्रोणी, तारणी, नाव, नय्या, सफ़ीना, नैया, नौका
तूफ़ान
= झंझा, आँधी, अंधड़, झंझावात
तत्पर
= तैयार, कटिबद्ध, उद्यत, सन्नद्ध, मुस्तैद
तीव्र
= तेज़, तीक्ष्ण, छिप्र, प्रखर, पैना
तनिक
= थोड़ा, ज़रा, किंचित, लेशमात्र, रंचमात्र
तकलीफ़
= बीमारी, पीड़ा, कष्ट-दर्द, क्लेश, रोग
तटस्थ
= निष्पक्ष, निरपेक्ष, उदासीन, बेलाग
तालाब
= ताल, तड़ाग, जलाशय, पुष्कर, पद्माकर, सरसी, सर, सरोवर, हृद
तोता
= रक्ततुंड, दाड़िमप्रिय, कीर, सुआ, शुक, सुग्गा
तालमेल
= सामंजस्य, समन्वय, संगति, सुस्वरता, सामरस्य
तकरार
= तू-तू-मैं-मैं, झगड़ा, कहासुनी, लड़ाई, रार, विवाद
तात्पर्य
= आशय, अर्थ, अभिप्राय, मायने, मतलब
तरकश
= तूणी, तूण, उपासंग, निषंग, तूणीर
ताँबा
= ताम्रक, ताम्र, तामा, रक्तधातु

‘थ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

थोथा
= छूछा, खोखला, खाली, रिक्त, पोला
थकान
= क्लांत, थकावट, थकन, श्रांति

‘द’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

द्वारका
= द्वारकापुरी, द्वारकाधीशपुरी, कुशस्थली, द्वारावती
दाँत
= द्विज, दशन, दंत, रदन, रद
द्रव्य
= वित्त, धन, दौलत, संपत्ति, विभूति, समृद्धि, संपदा
दायाद
= कुटुंबी, उत्तराधिकारी, अनुवांशिक, सपिंड
दीपक
= दीप, ज्योति, गृहमणि, प्रदीप, दीया
दिन
= वासर, वार, दिवस
दुःख
= खेद, क्षोभ, कष्ट, यंत्रणा, पीड़ा, क्लेश, यातना, व्यथा, विषाद, वेदना, संताप, संकट
दंगा
= ऊधम, उपद्रव, उत्पात, झगड़ा, फसाद
दुर्ग
= कोट, कूट, आश्रयस्थल, क़िला, कोट्टयम, पुर, गढ़, हिसार
दूध
= दुग्ध, गोरस, क्षीर, पय
दया
= तरस, करुणा, अनुकंपा, रहम
द्रौपदी
= पंचकन्या, त्रिहायणी, कृष्णा, पांचाली, पंचभर्तारी, मालिनी (अज्ञातवास नाम), पांडवपत्नी, शची, मुक्तवेणी, याज्ञसेनी, सैरंध्री, सत्यसंधा
देह
= गात, काया, काय, वपु, घट, शरीर, विग्रह
दुर्गा
= कालिका, कामाक्षी, कल्याणी, चंडी, चंडिका, महागौरी, चामुंडा, सुभद्रा, शांभवी, सिंहवाहिनी
दंग
= स्तब्ध, विस्मित, चकित, हैरान, हक्का-बक्का
दिव्य
= लोकोत्तर, लोकातीत, अलौकिक
देवदारु
= दयार, तारपीन, अमरदारु, देवकाष्ठ, दारु, महादारु, पारिभद्र, स्नेहवृक्ष, शक्रद्रुम, सुरद्रुम
दीमक
= वल्मीक, वम्री, वम्र, सीमिका, वामी
दीर्घजीवी
= चिरंजीव, आयुष्मान्, अमर, शतायु, चिरंजीवी
द्वेष
= विरोध, बैर, दुश्मनी, शत्रुता
दंड
= लाठी, दमन, डंडा
देवता
= त्रिदश, अमर, अजर, भगवान, देव, सुर, विवुध
दुर्गम
= दुस्तर, कठिन, औधट, विकट
दानव
= दमुल, दनुज, असुर, निशाचर, दैत्य, राक्षस, रजनीचर
दही
= जामन, गोरस, क्षीरज, पयस्या, दधि, श्रीधन
दुकूल
= दुपट्टा, चुन्नी, उत्तरीय, वस्त्र
दिठौना
= टीका, काजल, अनख, नज़रबट्टू, डिठौना
दक्ष
= ब्रह्मा का पुत्र, चतुर, कुशल
दास
= चाकर, किंकर, अनुचर, सेवादार, परिचर, नौकर, भृत्य, परिचारक, सेवक

‘ध’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

ध्रुव
= निश्चित, अटल, अचल, स्थिर, पक्का
धर्म
= सत्कर्म, पुण्य, कर्तव्य, पंथ, सुकृति, मार्ग, मत, संप्रदाय
धरती
= इला, अवनी, अचला, धरा, धरणी, भू, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि, मही, वसुंधरा
ध्यान
= तल्लीनता, तन्मयता, एकाग्रता, लीनता, मनोयोग
ध्वनि
= गूँज, कूज, आवाज़, ताल, घोष, निनाद, नाद, स्वर, निर्घोष, लय
धूल
= मिट्टी, माटी, धूलि, मृदा, मृत्तिका, रेणु, रज
धुंध
= नीहार, कुहासा, कुहरा
धीरज
= धैर्य, धीरता, तोष, सब्र, संतोष
धूप
= घाम, धर्म, आतप, निदाघ, द्योत
धतूरा
= घंटापुष्प, कनक, उन्मत्तक, तूरी, तामरस, महामोही, धत्तूरक, महाशठ, शिवप्रिय
धनुष
= कमानी, कमान, कमान, कोदंड, कार्मुक, धनु, चाप, विशिखासन, धनुहा, पिनाक, शरासन, शरायुध

‘न’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

नारद
= देवमुनि, देवगंधर्व, जगद्गुरु, देवल, देवर्षि, ब्रह्मपुत्र, देवश्रुत, वीणापाणि, ब्रह्मर्ष, ब्राहम
नियति
= भाग्य, प्रारब्ध, दैव्य, होनी, भावी
निजी
= व्यक्तिगत, ख़ुद का, अपना, स्वीय, स्वकीय
नाव
= तरी, तरिणी, जलयान, नौका, नैया, बेड़ी, पतंग
नाभि
= नाभिका, नाफ़, अहि, शिरा, मूल
निंदा
= बदनामी, अपवाद, अपयश, आलोचना, बुराई
नया
= नवीन, नव, अभिनव, नव्य, नवेला, नूतन
निढाल
= थका-माँदा, उत्साहहीन, अशक्त, सुस्त, शिथिल
नाश
= ध्वंस, क्षय, अवसान, विनाश, प्रलय
निस्स्तब्धता
= नीरवता, चुप, ख़ामोशी, सन्नाटा, शांति
निकट
= निकटस्थ, क़रीब, आसन्न, समीप, पास
निर्दोष
= दोषहीन, दोषरहित, अदोष, बेक़सूर, निरपराध, बेगुनाह
नारी
= कामिनी, औरत, अबला, महिला, भामिनी, ललना, रमणी, स्त्री, वनिता, वामा
नरक
= यमलोक, यमपुर, दुर्गति, रौरव
नदी
= तरंगिणी, तटिनी, आपगा, वाहिनी, निम्नगा, शैवालिनी, शैलजा, स्रोतस्विनी, सरिता, सिंधुगामिनी
निर्मल
= पावन, पवित्र, अमल, शुद्ध, विमल, स्वच्छ
निर्दय
= निष्ठुर, निर्भय, दयाहीन, बेरहम, बेदर्द
नेता
= प्रधान, नायक, अगुआ, सरदार, प्रमुख
नाविक
= खेवट, खिवैया, केवट, खेवनहान, खेवटिया, झींवर, खेवैया, मल्लाह, तारक, धीवर, सुकानी, माँझी
निरंतर
= सदा, लगातार, बराबर, हमेशा
निचोड़
= सार, तात्पर्य, अभिप्राय, सारांश
निडर
= बेख़ौफ़, निर्भय, निधड़क, बेधड़क
नम्र
= विनीत, विनयी, विनयशील, सुशील, शिष्ट

‘प’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

परिष्कार
= उद्धार, उत्थान, उत्कर्ष, निखार, उन्नति, परिशुद्धि, परिमार्जन, संशोधन, शुद्धि, संधान, सुधार, संस्कार, सफ़ाई
पर्याप्त
= बहुत, प्रभूत, काफ़ी, यथेष्ट, भरपूर, विपुल
पत्थर
= पाषाण, प्रस्तर, पत्थर, उपल, पाहन, शिला, अश्म, ग्रावा
पवन
= बयार, पवमान, अनिल, वात, मारुत, समीर, वायु, समीरण
पलाश
= केसू, किंशुक, किंजुल, टेसू
पुरुषार्थ
= उद्देश्य, उद्योग, उद्यम, प्रयोजन
पान
= बालदल, नागबेल, तांबूल, मुखभूषण, मुखमंडन
पूजा
= उपासना, आराधना, अर्चना, भक्ति
पराक्रम
= पौरुष, पुरुषार्थ, ताक़त, शक्ति
पुत्र
= तनुज, तनय, आत्मज, पूत, नंदन, लड़का, बेटा, सुत, लाल, वत्स
पत्ता
= पल्लव, पर्ण, दल
पति
= प्राणाधार, प्यारा, पति, बालम, प्राणेश, भर्ता, भरतार, स्वामी, वल्लभ, साँई
पतंगा
= पतंग, पंखी, कीट, परवाना, पतिंग, शलभ
परिवार
= कुल, कुनबा, कुटुंब, घराना, ख़ानदान
पशु
= जंतु, चौपाया, चतुष्पद, मवेशी, जानवर
पराग
= पुष्पधूलि, केशर, कुसुमराज, रज, पुष्परज
पुत्री
= तनुजा, तनया, आत्मजा, नंदिनी, दुहिता, लड़की, बेटी, सुता
पक्षी
= द्विज, चिड़िया, खग, पखेरू, नभचर, विहग, विहंग, शकुंत
पहाड़
= गिरि, अद्रि, अचल, नग, धरणीधर, भूधर, पर्वत, महीधर, शैल
परिपाटी
= पद्धति, तरीक़ा, ढंग, रीति, प्रणाली
पिता
= पितृ, तात, जनक, बाप
पाला
= हिम, नीहार, तुषार
पल्लव
= पत्ती, कोंपल, किसलय, पात, पर्ण
परोक्ष
= ओझल, अप्रत्यक्ष, अगोचर, तिरोहित, गुप्त
पार्वती
= गौरी, गिरिजा, अपर्णा, भवानी, दुर्गा, शैलजा, शिवानी, शैलसुता
पंडित
= बुद्धिमान, प्राज्ञ, कोविद, मनीषी, बुध, विद्वान, विचक्षण, सुधी
पल्लवी
= पर्णिल, पत्तीदार, गुंजार, पर्णीय, पर्णी, शस्यपूर्ण, पलाशी, शस्यश्यामल, सपल्लव
पुरस्कार
= विजयोपहार, पारितोषिक, ईनाम
पत्नी
= कांता, कलत्र, अर्धांगिनी, दारा, गृहिणी, भार्या

‘प्र’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

प्रात:
= उषा, अहर्मुख, अरुणोदय, प्रात:काल, प्रभात
प्रसन्न
= खुश, आह्लादित, आनंदित, हर्षित, प्रफुल्ल
प्रयत्न
= कोशिश, उद्योग, उद्यम, प्रयास, चेष्टा
प्रकाश
= उजाला, आलोक, आभा, ज्योति, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा
प्रभा
= दीप्ति, छवि, आभा, द्युति
प्रेम
= राग, प्रीति, अनुराग, स्नेह
प्रशंसा
= बड़ाई, तारीफ़, गुणगान, सराहना, श्लाघा, स्तुति
प्रसिद्ध
= मशहूर, प्रख़्यात, नामवर, विख़्यात
प्रणय
= आसक्ति, अनुराग, अनुरक्ति, प्रीति, प्यार, मुहब्बत, प्रेम, रति, स्नेह
प्रतिष्ठा
= आबरू, आन, आदर, गरिमा, इज़्ज़त, मान, गौरव
प्रत्यक्ष
= सम्मुख, समक्ष, दृष्टिगोचर, सामने, साक्षात्
प्रस्तावना
= प्राक्कथन, उपोद्घात, आमुख, लेखकीय, भूमिका

‘फ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

फूल
= पुष्प, गुल, कुसुम, प्रसून, पुहुप, सुमन

‘ब’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

बिल्ली
= बिलाई, दीप्राक्ष, दीप्तलोचन, विडाली, मार्जारी, शालावृक
बड़प्पन
= महत्ता, बड़ाई, गरिमा, वरीयता, महत्त्व
ब्रह्मा
= नाभिज, चतुरानन, आत्मभू, लोकेश, प्रजापति, विधि, विधाता, हिरण्यगर्भ, विरंचि, स्रष्टा
बचाव
= रक्षा, प्रतिरक्षा, त्राण, हिफ़ाजत
बैल
= ऋषभ, उक्षा, अक्षधर, बक़र, पुंगव, वृषभ, वृष
बालक
= लड़का, बाल, बच्चा, नाबालिग, अवयस्क
बहेलिया
= आखेटी, आखेटक, अहेरी, जीवांतक, चिड़ीमार, व्याध, लुब्धक, शिकारी
बुढ़ापा
= वृद्धत्व, जीर्णावस्था, जरा, वृद्धावस्था
बाधा
= रुकावट, अड़चन, अटकाव, विघ्न, रोक, व्यवधान
बरतन
= वासन, भांडा, पात्र
बुद्धि
= मति, प्रज्ञा, धी, मनीषा
बसंत
= पिकमित्र, कुसुमाकर, ऋतुराज, माधव, मधुमास
बाघ
= शार्दूल, व्याघ्र, चित्रक
बरसात
= बारिश, पावस, दुर्दिन, वर्षा, वर्षण, वृष्टि
बिजली
= घनवल्ली, घनदान, क्षणप्रभा, चपला, चंचला, दामिनी, तड़ित, सौदामिनी, बीजुरी, विद्युत
बंदर
= मर्कट, कीश, कपि, शाखामृग, वानर, हरि
बकरी
= छेर, छागी, अजा, छेरी
बाण
= नाराच, तीर, आशुग, विशिख, पत्री, शिलीमुख, शर, सायक
बेचैन
= बेताब, चिंतातुर, अशांत, व्याकुल, विकल
बहिन
= सहगर्भिणी, भगिनि, बांधवी, सहोदरा
बलराम
= रेवतीरमण, मूसली, बलभद्र, हलधर, राम, हली, हलायुध
बहुत
= अमित, अत्यंत, अति, प्रचुर, पर्याप्त, विपुल, प्रभूत
ब्राह्मण
= भूदेव, द्विज, अग्रजन्मा, महीदेव, भूसुर, विप्र

‘भ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

भौंरा
= भँवरा, द्विरेफ, अलि, भ्रमर, भृंग, मधुप, मधुकर, षट्पद्
भीष्म
= गांगेय, गंगासुत, गंगादत्त, देवव्रत, तालकेतु, ब्रह्मचारी, पितामह
भैंस
= लुलापा, महिषी, कासरी, सैरिभी
भिक्षा
= याचक-वृत्ति, मधुकरी, भीख
भाई
= भ्राता, भैया, बंधु, सजाता, सगर्भा, सहोदर
भय
= त्रास, डर, आतंक, विभीषा, भीति
भूखा
= क्षुधालु, क्षुधार्त्त, क्षुधातुर, भुक्खड़, बुभुक्षित
भंगुर
= नश्वर, क्षणिक, क्षणभंगुर, भग्नशील, नाशवान

‘म’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

मृषा
= झूठ, असत्य, अनृत, मिथ्या
मधु
= मधु, मकरंद, भ्रमरज, माक्षीक, माक्षिक, सुधा, शहद
मट्ठा
= तक्र, छाछ, गोरस
मेधावी
= बुध, बुद्धिमान, प्रज्ञावान, सुधी
मूर्ख
= जड़, अबोध, अज्ञ, बेवकूफ़, बुद्धिहीन, मूढ़
मान्य
= पूज्य, पूजनीय, आदणीय, समादरणीय, माननीय, सम्माननीय
मोर
= केकी, कलापी, अहिभक्षी, मयूर, नीलकंठ, सारंग, शिखी
मुख
= मुँह, चेहरा, आनन, वदन
मधुज
= मदन, भ्रमरज, भोम, मधुशिष्ट, मधुच्छिष्ट(मधु+शिष्ट), मधुशेष
मंदिर
= पूजागृह, देवालय, देवस्थान, वासस्थान, शिवाला, शिवालय, निवास, आवास, निवासस्थान
मनु
= प्रजानाथ, जनक, आदिपुरुष, प्राचेतस्, प्रजापति, वैराज
मछली
= मत्स्य, मकर, झख, शफ़री, मीन
माता
= जन्मदायिनी, जननी, अंबा, माँ, प्रसू
मोती
= शशिप्रभा, मौक्तिक, मुक्ता, सीपज
मिजाज़
= स्वभाव, प्रकृति, तबीयत
मुकुर
= शीशा, दर्पण, आईना
मृदु
= मंदस्वरीय, नाज़ुक, कोमल, सौम्य, सुकुमार, स्निग्ध, मसृण, मृदुल
मनुष्य
= जगतीचर, इंसान, आदमी, जीवश्रेष्ठ, जन, पशुश्रेष्ठ, नृ, मनुवंशज, प्राणी, मनुज, मानुष, मर्दुम
मैला
= अस्वच्छ, अशुचि, अपवित्र, मलिन, गंदा, म्लान
मृत्यु
= निधन, देहावसान, देहांत, मौत, मरण, स्वर्गवास
मित्र
= संगी, मीत, दोस्त, सपक्ष, सखा, सहृदय, सहचर, साथी
मार्ग
= बाट, पथ, पंथ, रास्ता, मग, राह
मदिरा
= मद, दारू, कादंबरी, वारुणी, मद्य, सुरा, शराब, हाला
मूल्य
= दाम, कीमत, अर्थ, मोल
मुक्ति
= निर्वाण, कैवल्य, अपवर्ग, परमपद, परमधाम, सद्गति, मोक्ष
मृगया
= शिकार, आखेट, अहेर
मुक्त
= छूटा, खुला, आज़ाद, स्वतंत्र, स्वच्छंद
मुनि
= योगी, तापस, तपस्वी, साधु, व्रती
मृणालिनी
= कुमुदिनी, कमलिनी
मेंढ़क
= भेक, दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, शातूर
महादेव
= गिरीश, कैलाशपति, इंदुशेखर, चंद्रशेखर, चंद्रमौलि, त्रिलोचन, त्रिनयन, पिनाकी, नीलकंठ, पशुपति, मदनरिपु, भूतेश, महेश्वर, विधुशेखर, रुद्र, शंकर, शिव, शम्भू, हर, शशिशेखर
मूँगा
= रक्तांग, रक्तमणि, प्रवाल, विद्रुम
मनीषी
= पंडित, ज्ञानी, चिंतक, विद्वान, विचारक
मुर्गा
= तमचुर, कुक्कुट, अरुणशिखा, ताम्रशिख, ताम्रचूड़
मुग्ध
= तल्लीन, आसक्त, आकृष्ट, लुब्ध, मोहित
महीन
= बारीक, पतला, झीना, सूक्ष्म
मक्खन
= माखन, नवनीत, दधिसार, लौनी

‘य’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

यम
= जीवितेश, कृतांत, काल, यमराज, धर्मराज, सूर्यपुत्र, शमन
यज्ञ
= अग्नीघ्र, अग्निष्टोम, अग्निदूत, अभिषव, अध्वर, ऋत, यक्ष, अभिहव, मख, प्रयाग, बलि, मेधा, मेध
युद्ध
= समर, संग्राम, धरण
यात्री
= पर्यटक, पथिक, पंथी, बटाऊ, पांथ, राहगीर, बटोही, राही
युधिष्ठिर
= कौंतेय, कंक (अज्ञातवास नाम), अजातारि, धर्मराज, पृथासुत, जय (अज्ञातवास नाम), धर्मात्मज, धर्मवितार, पार्थ
यमुना
= कृष्णा, कालिंदी, अर्कजा, तरणि-तनुजा, जमुना, सूर्यजा, रवितनया
युवती
= श्यामा, तरुणी, किशोरी

‘र’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

राधा
= राधिका, ब्रजरानी, कृष्णप्रिया, वृषभानुजा
राम
= रघुवंशमणि, रघुपति, दशरथनंदन, रमापति, रघुवर, सीतापति, राघव
रुद्राक्ष
= भूतनाशक, नीलकंठाक्ष, तृणमेरु, रुद्रुक, रुद्रकमल, शिवाक्ष, शिवप्रिय, सर्पक्ष, हराक्ष
राग
= प्रेम, आसक्ति, अनुराग, लगाव, मोह
राय
= मत, मंत्रणा, परामर्श, सलाह, सम्मति
रक्षा
= रखवाली, बचाव, त्राण, हिफ़ाज़त, सुरक्षा
रात
= कलापिनी, अहोरात्र, अमा, तमस्विनी, क्षमा, तमिस्रा, तमा, निशा, तमी, त्रियामा, यामा, निशि, यामिनी, रजनी, याम्या, राका, विभावरी, रैना, शब, वासुरा, शर्वरी, श्यामा
रत
= निमग्न, तल्लीन, अनुरक्त, लीन, लिप्त
रावण
= दशानन, दशशीश, दशकंध, लंकापति, दशासन, लंकेश
रुक्मिणी
= लक्ष्मी (अवतार), रामा, भैष्मकी, वैदर्भी
राजा
= नरेश, नरेंद्र, नरपति, नृपति, नृप, भूपति, भूप, महीप, भूपाल, भूमिपति, शासक, राव
रोगी
= रुग्ण, बीमार, अस्वस्थ, व्याधिग्रस्त, रोगग्रस्त

‘ल’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

लग्न
= संयुक्त, संबद्ध, नत्थी, संलग्न
लक्ष्मी
= क्षीरोदतनया, कमला, इंदिरा, पद्मा, चंचला, रमा, पद्मासन, श्री, हरिप्रिया, लोकमाता, विष्णुप्रिया, सिंधुसुता, सिंधुजा
लहर
= वीचि, तरंग, ऊर्मि
लक्ष्मण
= शेष, लखन, रामानुज, सौमित्र
लक्ष्य
= ध्येय, ठिकाना, उद्देश्य, मंज़िल, निशाना
लंगूर
= मर्कट, बंदर, कपी, लांगूर
लालसा
= लालच, तृष्णा, अभिलाषा, लोलुपता, लिप्सा
लोहा
= सार, लौह, अयस्

‘व’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

विशाल
= बृहत्, बड़ा, दीर्घ, विराट्
विकार
= बिगाड़, दोष, ख़राबी, विकृति, बुराई
वधू
= बहू, पुत्रवधू, पतोहू, दुल्हन, दुलहिन, वधूटी, नवविवाहिता
वर्तमान
= मौजूद, प्रस्तुत, उपस्थित, हाज़िर, विद्यमान
विमाता
= मातृका, दुमाता, उपमाता, मेया
वाद-विवाद
= मुबाहिसा, बहस, तर्क-वितर्क, शास्त्रार्थ, वादानुवाद
वृथा
= बेकार, निष्प्रयोजन, निरर्थक, व्यर्थ, बेफ़ायदा
वीर
= योद्धा, बहादुर, पराक्रमी, सूरमा, शूर
वर्णन
= विवेचना, बयान, निरूपण, वृत्तांत
विवेचन
= मीमांसा, निरूपण, जाँच, समीक्षण
विनती
= निवेदन, गुज़ारिश, अर्ज़, प्रार्थना
विनिमय
= उलटा-पुलटा, आदान-प्रदान, अदला-बदली, लेन-देन
विकट
= भयानक, घोर, ख़ौफ़नाक, भीषण, भयावह
वीर्य
= बीज, तेज, जीवन, सार, शुक्र
वियोग
= विप्रलंभ, बिछोह, जुदाई, विरह
विवाह
= परिणय, परिणय-सूत्र, उद्वाह, ब्याह, पाणिग्रहण
विवश
= मजबूर, बेबस, असहाय, लाचार
वातावरण
= वायुमंडल, पर्यावरण, परिवेश
विष
= ज़हर, गरल, कालकूट, हलाहल
विष्णु
= गरुड़ध्वज, उपेंद्र, अच्युत, चक्रपाणि, गोविंद, जनार्दन, चतुर्भुज, मधुरिपु, दामोदर, नारायण, लक्ष्मीपति, मुकुंद, वनमाली, शेषशायी, विट्ठल, हरि, हृषीकेश
विघ्न
= बाधा, अड़चन, अड़ंगा, रोड़ा, रुकावट, व्याघात
वचन
= प्रण, कथन, उक्ति, वादा, बात
वर्ष
= वत्सर, बरस, अब्द, साल
वन
= कांतार, अरण्य, अटवी, जंगल, कानन, विपिन, दाव
विषम
= असमान, असंगत, अनमेल, बेमेल, बेजोड़
वीणा
= तंत्री, जंत्री, घोषवती, वल्लकी, बीन, वीण
विमुग्ध
= लिप्त, आसक्त, आकृष्ट, विमोहित, लीन
वज्र
= दंभोलि, कुलिश, अशनि, पवि
विमल
= शुद्ध, मलरहित, निर्मल, स्वच्छ, साफ़
वरदान
= वर, प्रसाद, आशिष्
वायुयान
= विमान, जहाज़, चीलगाड़ी, हवाईज़हाज, व्योमयान

‘श’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

शरीर
= गात, काया, कलेवर, वपु, तन, विग्रह
शेषनाग
= धरणीधर, अहीश, अहिराज, पन्नगेश, नागराज, वासुकि, फणीश, सहस्रासन, शेष, सर्पराज
शुभ्र
= धवल, गौर, अवदात, शुक्ल, वलक्ष, सफ़ेद, श्वेत
श्लाघा
= बड़ाई, प्रशंसा, तारीफ़, सराहना
शूद्र
= चतुर्थवर्ण, अछूत, अंत्यज, जाति, जनजाति, हरिजन, परिगणित
शिथिल
= ढीला, आलसी, अशक्त, सुस्त, मंद
शेर
= केहरि, केशी, केशरी, पंचानन, नाहर, मृगेंद्र, मृगराज, सिंह, वनराज, शार्दूल, हरि
शोभा
= सुंदरता, मनोहरता, छटा, सौंदर्य, सुषमा
शत्रु
= अरि, अराति, अमित्र, बैरी, दुश्मन, विपक्षी, रिपु
शीघ्र
= जल्दी, फटाफट, अविलंब, तुरंत
शून्य
= रिक्त, रहित, खाली, विहीन
शोर
= चीत्कार, उपद्रव, आर्तनाद, धमाका
शरण
= पनाह, त्राण, आश्रय, संश्रय, रक्षा
शिकारी
= बहेलिया, आखेटक, अहेरी, व्याध, लुब्धक
शहद
= मकरंद, पुष्पासव, पुष्परस, मधु
शिष्ट
= सभ्य, विनीत, नीतिमान्, सुसंस्कृत, सुशील

‘ष’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

षड्यंत्र
= दुरभिसंधि, कुचक्र, अभिसंधि, साजिश

‘स’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

सरस्वती
= गिरा, कादंबरी, कश्मीरपुरवासिनी, परमेष्ठिनी, ज्ञानदा, ब्रह्माणी, ब्रह्मसुता, महाषष्ठी, भारती, महाश्वेता, वरवर्णिनी, मेधाविनी, वाग्देवी, शारदा, वीणापाणि, हरिंद्रजनी, हल्द, हरिता, हरिद्रा
स्तन
= थन, कुच, उरोज, वक्षोज, पयोधर
संकट
= आफ़त, आपदा, आपत्ति, विपदा
संकोच
= लाज, लज्जा, झेंप, हिचक, शर्म
सोना
= चामीकर, कनक, कंचन, सुवर्ण, जातरूप, हाटक, स्वर्ण, हिरण्य, हेम
संग्रह
= संचय, संकलन, जमाव
स्वर्ग
= द्युलोक, देवलोक, दिव, नाक, द्यौ, सुरलोक, परमधाम
सन्नद्ध
= तत्पर, कटिबद्ध, उद्यत, प्रस्तुत, तैयार
संस्थापक
= संचालक, मूलकर्ता, प्रवर्तक
सुंदर
= मंजुल, चारु, कल, रमणीय, मनोहर, रुचिकर, रम्य, शोभन, ललाम, ललित, सुहावना, सुरम्य
सीता
= भूमिजा, जानकी, जनकनंदिनी, वैदेही, रामप्रिया
संध्या
= दिवसावसान, दिनांत, गोधूलि, निशारंभ, दिवावसान, सायंकाल
संतोष
= तोष, तुष्टि, इत्मीनान, संतुष्टि, वृत्ति, सब्र
स्वतंत्र
= स्वच्छंद, मुक्त, आज़ाद, स्वायत्त, स्वाधीन
सलाह
= मशविरा, मंत्रणा, परामर्श, सम्मति, राय
समूह
= दल, टोली, गण, मंडली, निकाय, वृंद, वर्ग, समुदाय
सूर्य
= आदित्य, अर्क, अंशुमाली, दिनकर, तरणि, दिनेश, दिनमणि, पूषा, दिवाकर, पतंग, भानु, प्रभाकर, भास्कर, रवि, मार्तंड, सविता, सहस्रांशु
साँप
= नाग, उरग, अहि, भुजंग, पन्नग, सर्प, व्याल, विषधर, सरीसृप
संकल्प
= प्रतिज्ञा, प्रण, व्रत, दृढनिश्चय
संसार
= लोक, दुनिया, जगत्, संसृति, विश्व, सृष्टि
समुद्र
= नदीश, जलधि, उदधि, रत्नाकर, पारावार, सागर, वारिधि, सिंधु
सहेली
= सजनी, सखी, आली, सैरंध्री, सहचरी
संभ्रांत
= सम्मानित, भद्र, प्रतिष्ठित
सुरभि
= घ्राण, ख़ुशबू, इष्टगंध, सुगंध, तर्पण, सौरभ, सुवास
संदेह
= खटका, आशंका, अंदेशा, शक, चिंता, संशय, शुबहा
सदृश
= बराबर, तुल्य, अनुरूप, समान, सम
सरसों
= कदंब, कटुकस्नेह, उग्रगंध, गृहहन, कदंबक, तंतुभ, तंतुक, सर्षपा
संयोग
= लगाव, मेल, मिलाप, संगम, संग, संबंध
सिर
= शिर, मुंड, मस्तक, सर, शीश
सेना
= अनीकिनी, अनीक, अनी, चमू, कटक, वाहिनी, दल, सैन्य

‘ह’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

होड़
= मुक़ाबला, प्रतिस्पर्धा, प्रतियोगिता, स्पर्धा
होली
= होरी, फाग, फगुआ, होलिका
हरिण
= चमरी, कृष्णसार, कुरंग, सारंग, मृग
हृदय
= वक्ष, छाती, उर, हियाहिय
हिमालय
= हिमगिरी, पर्वतराज, नगराज, हिमाद्रि, हिमवान
ह्रास
= गिरावट, क्षय, कमी, न्यूनता, घटाव
हाथी
= कुंभी, कुंजर, करी, गयंद, गज, द्विज, दंती, हस्ती, मतंग, द्विरद, नाग, सिंधुर, वितुंड
हानि
= अहित, अपकार, अनिष्ट, बुरा, नुकसान
हेतु
= मतलब, उद्देश्य, आशय
हनुमान
= कपीश, आंजनेय, अंजनिपुत्र, बजरंग, पवनसुत, महावीर, बली, वज्रांग
हितैषी
= शुभचिंतक, शुभकामी, मंगलाकांक्षी, हितचिंतक, शुभेच्छु
हंस
= चक्रांग, कलहंस, आत्मा, मानसौक, मराल, सूर्य
हठ
= टेक, ज़िद, अड़, दुराग्रह
हाथ
= बाहु, पाणि, कर, हस्त, भुजा

‘क्ष’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

क्षतिपूर्ति
= बदला, प्रतिपूर्ति, प्रतिकार, हर्ज़ाना, मुआवज़ा
क्षमता
= बल, ताक़त, ज़ोर, सामर्थ्य, शक्ति
क्षेत्र
= भूखंड, प्रदेश, इलाका, हलका, भू-भाग
क्षीण
= दुबला-पतला, कृश, कमज़ोर, बलहीन, दुर्बल
क्षति
= हानि, नुकसान, घाटा
क्षितिज
= दिङ्मंगल, दिगंत, अंबरांत, शफ़क़
क्षण
= क्षणिक, अस्थायी, अनित्य, भंगुर, नश्वर

‘श्र’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

श्रमिक
= कामगार, कामकर, कर्मकर, मज़दूर, बेलदार

Leave a Comment