दोस्तों गणित के सेक्शन में लाभ-हानि और बट्टा (Profit-Loss and Discount) एक ऐसा टॉपिक है जिससे हर सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में सवाल जरूर पूछे जाते हैं
चाहे आप किसी भी लेवल के एग्जाम की तैयारी कर रहे हों इस टॉपिक पर अच्छी पकड़ होना बहुत जरूरी है।
इस पोस्ट में हमने लाभ-हानि के उन चुनिंदा और बेहतरीन सवालो का कलेक्शन तैयार किया है जो परीक्षाओं में सबसे ज्यादा रिपीट होते हैं।
यहाँ आपको हर सवाल के साथ उसकी शॉर्ट ट्रिक और बहुत ही आसान भाषा में व्याख्या (Explanation) मिलेगी जिससे आप कम से कम समय में कठिन सवालो को भी हल करना सीख जाएंगे।
आप नीचे दिए गए सभी MCQs की प्रैक्टिस करके अपनी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों को बेहतर बना सकते हैं-
1
एक व्यक्ति ने 10 रुपये में 11 पेन खरीदे तथा उन सभी पेनों को 11 रुपये में 10 पेन के भाव से बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत है-
किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 20 प्रतिशत छूट देने से इसका विक्रय मूल्य 24 रुपये हो जाता है। अंकित मूल्य पर 30 प्रतिशत छूट दिए जाने पर इसका विक्रय मूल्य कितना होगा?
25% छूट दिये जाने पर राहुल ने एक स्वेटर खरीदा और 20 रुपये बचाए। छूट से पहले स्वेटर का क्या मूल्य था?
कनिष्ठ लेखाकार 2015
✅ सही उत्तर: (1) 80 रुपये
व्याख्या: माना मूल्य x है। x का 25% = 20 रुपये। x = (20 × 100) / 25 = 80 रुपये।
10
राजन ने छत के दो पंखें 2500 रुपये प्रति पंखे की दर से खरीदे। उसमें से एक पंखे को 15% लाभ और दूसरे को 8% हानि से बेचा। इस सौदे में कितने प्रतिशत लाभ अथवा हानि हुई?
REET (L-II) 2021
✅ सही उत्तर: (3) 3.5% लाभ
व्याख्या: यदि दोनों वस्तुओं का क्रय मूल्य समान हो, तो कुल लाभ/हानि % = (15 – 8) / 2 = 7 / 2 = 3.5% लाभ।
11
एक टेलीविजन विक्रेता ने 9600 रुपये की दर से दो टेलीविजन बेचे। उनमें से एक टेलीविजन पर 20% लाभ व दूसरे टेलीविजन पर 20% हानि हुई तो इस सौदे में कितने प्रतिशत लाभ अथवा हानि हुई?
REET (L-II) 2018
✅ सही उत्तर: (3) 4% हानि
व्याख्या: जब दो वस्तुओं का विक्रय मूल्य समान हो और एक पर x% लाभ तथा दूसरे पर x% हानि हो, तो हमेशा हानि होती है। हानि% = x²/100 = (20)²/100 = 400/100 = 4% हानि।
12
निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
RTET (L-II) 2012
✅ सही उत्तर: (2) छूट = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
व्याख्या: छूट हमेशा अंकित मूल्य पर दी जाती है (छूट = अंकित मूल्य – विक्रय मूल्य) इसलिए विकल्प 2 असत्य है।
13
कोई व्यक्ति X, 100 रुपये की एक साड़ी को 10% के लाभ पर Y को बेचता है और Y उसी साड़ी को 10% की हानि से Z को बेचता है। तो Z उस साड़ी को कितने रुपये में खरीदता है?
RTET (L-II) 2012
✅ सही उत्तर: (1) 99
व्याख्या: 100 × (110/100) × (90/100) = 99 रुपये।
14
एक दुकानदार किसी वस्तु का मूल्य, जिसका वास्तविक मूल्य 100 रुपये है, 10% बढ़ाकर अंकित करता है। वह उस वस्तु पर 10% कमीशन देकर ग्राहक को बेचता है, तो उसने वह वस्तु कितने रुपये में बेची?
RTET (L-II) 2011
✅ सही उत्तर: (3) 99 रुपये
व्याख्या: अंकित मूल्य = 110 रुपये। कमीशन 10% के बाद विक्रय मूल्य = 110 × (90/100) = 99 रुपये।
15
राम ने एक रेडियो 5% हानि पर बेचा। यदि वह इसे 80 रुपये अधिक में बेचता तो उसे 5% लाभ होता। रेडियो का क्रय मूल्य कितना है?
पटवार परीक्षा 2013
✅ सही उत्तर: (1) 800 रुपये
व्याख्या: (5% हानि + 5% लाभ) = 10% का अंतर। 10% = 80 रुपये, तो 100% = 800 रुपये।
16
सचिन ने अपना स्कूटर 20% की हानि से अंकुर को बेचा। अंकुर ने 20% का लाभ लेकर अनिल को बेचा। यदि अनिल उस स्कूटर के 4800 रुपये देता है, तो सचिन के लिये स्कूटर का क्रय मूल्य कितना है?
पटवार परीक्षा 2013
✅ सही उत्तर: (2) 5000 रुपये
व्याख्या: x × (80/100) × (120/100) = 4800 ⇒ x = (4800 × 100) / 96 = 5000 रुपये।
17
एक व्यापारी अपने सामान पर 25% मूल्य बढ़ाकर अंकित करता है। यदि वह अंकित मूल्य पर 4% कमीशन दे तो उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
पटवार परीक्षा 2013
✅ सही उत्तर: (3) 20%
व्याख्या: 100 की वस्तु 125 अंकित। 125 पर 4% छूट = 5। विक्रय मूल्य = 125 – 5 = 120। लाभ = 20%।
18
एक व्यक्ति के वेतन को 50% कम करने के बाद घटे हुये वेतन में 70% की वृद्धि कर दी गई। उस व्यक्ति को कितने प्रतिशत लाभ/हानि हुई?
दो घोड़े 300, 300 रुपये में बेचे गये। एक घोड़े पर 25% की हानि हुई तथा दूसरे घोड़े पर 25% का लाभ हुआ। दोनों घोड़ों पर कुल मिलाकर कितना प्रतिशत लाभ या हानि हुई?
पटवार परीक्षा 2013
✅ सही उत्तर: (2) 6 1/4% हानि
व्याख्या: समान विक्रय मूल्य पर हमेशा हानि होती है। हानि% = (25²)/100 = 625/100 = 6.25% या 6 1/4% हानि।
21
एक मोटरसाइकिल को 22600 रुपये में बेचने पर एक व्यक्ति को 13% का लाभ होता है। उसे कुल कितने रुपये का लाभ होता है?
सतीश ने एक साइकिल भोला को 20% लाभ पर बेची तथा भोला ने उसे 25% लाभ पर सुरेश को बेच दिया। यदि सुरेश ने उसके लिये 1500 रुपये दिये हो तो सतीश ने उस साइकिल को कितने में खरीदा था?
पटवार परीक्षा 2009
✅ सही उत्तर: (4) 1000 रुपये
व्याख्या: x × (120/100) × (125/100) = 1500 ⇒ x × (6/5) × (5/4) = 1500 ⇒ x = 1000 रुपये।
24
एक वस्तु का क्रय मूल्य रुपये 100 है। 50 प्रतिशत की छूट देने के बाद 50 प्रतिशत लाभ हो। इसके लिए वस्तु का अंकित मूल्य कितना होगा?
एक आदमी ने दो वस्तुएँ कुल 1600 रुपये में खरीदीं। उसने पहली वस्तु को 25% लाभ पर तथा दूसरी वस्तु को 25% हानि पर बेच दिया। यदि दोनों वस्तुओं के विक्रय मूल्य समान हों तो पहली वस्तु का क्रय मूल्य क्या था?
एक व्यापारी अपने सामान पर क्रय मूल्य से 25 प्रतिशत अधिक मूल्य अंकित करता है तथा ग्राहकों को अंकित मूल्य पर 10 प्रतिशत की छूट देता है, तो लाभ प्रतिशत होगा-
पटवार 2011
✅ सही उत्तर: (4) 12·5%
व्याख्या: 100 → 125 → 10% छूट (12·5) → 112·5। लाभ प्रतिशत = 12·5%।
34
किसी वस्तु को रुपये 8000 में बेचने पर क्रय मूल्य के 1/5 भाग के बराबर हानि होती है। इस वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?
9600 रुपये प्रत्येक की दर से एक गाय तथा एक घोड़ा बेचा गया यदि घोड़े पर 20 प्रतिशत लाभ तथा गाय पर 20 प्रतिशत हानि हुई हो तो पूरे सौदे में कितनी हानि हुई?
पटवार 2011
✅ सही उत्तर: (3) 800 रुपये
व्याख्या: घोड़े का क्रय मूल्य = 9600 × 100/120 = 8000। गाय का क्रय = 9600 × 100/80 = 12000। कुल क्रय = 20000। कुल विक्रय = 19200। हानि = 800 रुपये।
38
एक सब्जी विक्रेता ने 1 रुपये के 6 की दर से नींबू खरीदे। इन पर 20 प्रतिशत लाभ कमाने के लिए उसे 1 रुपये के कितने नींबू बेचने होंगे?
पटवार 2011
✅ सही उत्तर: (1) 5
व्याख्या: 1 नींबू का क्रय = 1/6 रुपये। 20% लाभ पर विक्रय = (1/6) × (120/100) = 1/5 रुपये। अतः 1 रुपये में 5 नींबू।
39
एक कुर्सी को 720 रुपये में बेचने से दुकानदार को 25% की हानि होती है, वह इस कुर्सी को कितने में बेचे कि उसे 25% का लाभ हो?
किसी वस्तु को 96 रुपये में बेचने पर प्रतिशत लाभ का संख्यात्मक मान क्रय मूल्य के बराबर है तो उस वस्तु का क्रय मूल्य क्या है?
पटवार 2011
✅ सही उत्तर: (1) 60 रुपये
व्याख्या: विकल्प से: यदि क्रय = 60 रुपये, तो लाभ = 60%। 60 का 60% = 36। विक्रय = 60 + 36 = 96 रुपये।
47
दो वस्तुओं का विक्रय मूल्य समान है, यदि एक वस्तु को बेचने पर 20 प्रतिशत लाभ तथा दूसरी को बेचने पर 20 प्रतिशत हानि हो तो सम्पूर्ण व्यापार में लाभ या हानि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए
पटवार 2011
✅ सही उत्तर: (2) 4% हानि
व्याख्या: ऐसे प्रश्नों में हमेशा हानि होती है। हानि% = (दर²)/100 = (20²)/100 = 4% हानि।
48
रामलाल अपने सामान पर क्रय मूल्य से 30 प्रतिशत अधिक अंकित करता है तथा अंकित मूल्य पर 10 प्रतिशत की छूट देता है तो उसका लाभ/हानि प्रतिशत ज्ञात करो
Government Job Website Team भारत की सरकारी भर्तियों से जुड़ी verified और timely जानकारी प्रदान करती है। हमारी टीम government job notifications के साथ-साथ exam preparation tips, syllabus, study material और practice MCQs भी प्रकाशित करती है। सभी अपडेट official sources और latest exam patterns पर आधारित होते हैं। हमारा उद्देश्य उम्मीदवारों को सरल भाषा में सही जानकारी देकर उनकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाना और उन्हें सरकारी नौकरी के लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करना है।