दोस्तों, अगर आप राजस्थान की किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो राजस्थान कला और संस्कृति एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है इस विषय में राजस्थान के लोकदेवता से जुड़े प्रश्न हर बार परीक्षा में जरूर पूछे जाते हैं I इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए ‘राजस्थान के लोकदेवता mcq in hindi’ का एक बहुत ही शानदार संग्रह लेकर आए हैं यहाँ दिए गए सभी प्रश्न पिछले सालों की परीक्षाओं में आ चुके हैं या परीक्षा के बिल्कुल नए पैटर्न पर आधारित हैं
इन बेहतरीन प्रश्नों का अभ्यास करके आप अपनी तैयारी का सही आंकलन कर सकते हैं और परीक्षा में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं I
राजस्थान के ‘पंच पीरों’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सत्य कथन का चयन कीजिए
(1) हड़बूजी का मुख्य पूजा स्थल फलौदी के बेंगाटी में स्थित है और इनके मंदिर में इनकी गाड़ी की पूजा होती है
(2) मांगलिया मेहाजी कामड़िया पंथ से दीक्षित थे तथा इनका मुख्य मंदिर बापणी गाँव में है
Important
✅ सही उत्तर: (C) 1 और 2 दोनों सही हैं
व्याख्या:
हड़बूजी रामदेवजी के मौसेरे भाई थे और इनके मंदिर में पंगु गायों के लिए चारा लाने वाली गाड़ी की पूजा होती है
मांगलिया मेहाजी कामड़िया पंथ से दीक्षित थे और इनका मुख्य मंदिर बापणी गाँव (जोधपुर) में है जहाँ भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मेला लगता है
2
लोकदेवता गोगाजी के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए
Important
✅ सही उत्तर: (C) गोगामेड़ी के मंदिर का वर्तमान स्वरूप फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था
व्याख्या:
यह कथन असत्य है क्योंकि गोगामेड़ी में मकबरेनुमा आकृति का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था जिस पर ‘बिस्मिल्लाह’ अंकित है परंतु इसके वर्तमान स्वरूप का निर्माण महाराजा गंगासिंह ने करवाया था
3
लोकदेवता रामदेवजी द्वारा स्थापित ‘कामड़िया पंथ’ और उनके मेले से संबंधित निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
Important
✅ सही उत्तर: (D) तीर्थ यात्री – भक्ते
व्याख्या:
रामदेवजी के तीर्थ यात्रियों को भक्ते नहीं बल्कि ‘जातरू’ कहा जाता है
4
राजस्थान में ऊँट बीमार होने पर किस लोकदेवता की फड़ गाई जाती है और इस फड़ वाचन में किस वाद्य यंत्र का प्रयोग होता है?
Important
✅ सही उत्तर: (A) पाबूजी – रावणहत्था
व्याख्या:
मारवाड़ में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय पाबूजी को है और इन्हें ऊँटों का देवता माना जाता है ऊँट बीमार पड़ने पर इनकी फड़ रावणहत्था वाद्य यंत्र के साथ गाई जाती है
5
‘चार हाथों वाले देवता’ के रूप में प्रसिद्ध कल्लाजी राठौड़ के संदर्भ में सत्य कथन चुनिए
Important
✅ सही उत्तर: (B) इनकी मृत्यु 1568 ईसवी में अकबर के विरुद्ध लड़ते हुए चित्तौड़गढ़ के तीसरे साके में हुई
व्याख्या:
कल्लाजी राठौड़ की छतरी चित्तौड़गढ़ दुर्ग में है इनके गुरु भैरवनाथ थे तथा इन्होंने अकबर के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी
6
लोकदेवता तेजाजी के विषय में निम्नलिखित पर विचार करें
(1) इनका जन्म खड़नाल (नागौर) में माघ शुक्ल चतुर्दशी को हुआ
(2) इनकी पत्नी का नाम पेमल था जो इनकी मृत्यु के बाद सती हो गई
(3) लाछा गुजरी की गायों को छुड़ाने हेतु इन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी
उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं?
Important
✅ सही उत्तर: (C) सभी तीन
व्याख्या:
दिए गए सभी तीनों कथन पूर्णतः सत्य हैं तेजाजी ने मेर के मीणाओं से लाछा गुजरी की गायों की रक्षार्थ अपने प्राण त्यागे थे
7
किस लोकदेवता के मुख्य मंदिर में मूर्ति के स्थान पर बड़ी ईंटों की पूजा नीम की पत्तियों से की जाती है तथा जिन्हें भारतीय डाक विभाग द्वारा 1992 में डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया गया?
Important
✅ सही उत्तर: (C) देवनारायण जी
व्याख्या:
देवनारायण जी के मुख्य मंदिर (आसींद) में ईंटों की पूजा होती है तथा 2 सितम्बर 1992 को इन पर 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया गया था
8
मल्लीनाथ जी और तल्लीनाथ जी के संबंध में कौन-सा विकल्प सही सुमेलित है?
Important
✅ सही उत्तर: (C) मल्लीनाथ जी का पशु मेला तिलवाड़ा में चैत्र मास में लगता है
व्याख्या:
मल्लीनाथ जी का पशु मेला तिलवाड़ा में लगता है तल्लीनाथ जी का वास्तविक नाम गांगदेव राठौड़ था और मल्लीनाथ जी ने कुण्डा पंथ की स्थापना की थी
9
सूची-I (लोकदेवता) को सूची-II (मुख्य स्थान अथवा विशेषता) से सुमेलित कीजिए
सूची-I:
a बिग्गा जी
b देव बाबा
c इलोजी
d भूरिया बाबा
सूची-II:
1 छेड़छाड़ के लोकदेवता
2 मीणा जाति के इष्ट देव
3 जाखड़ समाज के कुलदेवता
4 पशुपालकों के पालनहार
Important
✅ सही उत्तर: (A) a-3, b-4, c-1, d-2
व्याख्या:
बिग्गा जी जाखड़ समाज के कुलदेवता हैं देव बाबा पशुपालकों के पालनहार हैं इलोजी छेड़छाड़ के लोकदेवता हैं तथा भूरिया बाबा मीणा जाति के इष्ट देव हैं
10
बरसात के देवता के रूप में किसे पूजा जाता है जिनके मंदिर के स्थान पर केवल लकड़ी के तोरण की पूजा होती है तथा जिन्हें प्रसन्न करने के लिए भैंसे की बलि दी जाती है?
Important
✅ सही उत्तर: (B) मामादेव
व्याख्या:
मामादेव को बरसात के देवता कहा जाता है जिनका कोई मंदिर नहीं होता केवल लकड़ी के तोरण की पूजा कर भैंसे की बलि दी जाती है
11
एकमात्र ऐसे लोकदेवता कौन हैं जो एक प्रसिद्ध कवि भी थे तथा जिन्होंने ‘चौबीस बाणियां’ नामक पुस्तक की रचना की थी?
Important
✅ सही उत्तर: (C) रामदेवजी
व्याख्या:
रामदेवजी एकमात्र ऐसे लोकदेवता थे जो कवि भी थे और उन्होंने अपने उपदेश ‘चौबीस बाणियां’ नामक पुस्तक में लिखे
12
युद्ध के दौरान लोकदेवता गोगाजी का सिर कटकर जहाँ गिरा उसे ‘शीर्षमेड़ी’ कहा जाता है यह पवित्र स्थान कहाँ स्थित है?
Important
✅ सही उत्तर: (B) ददरेवा (चूरू)
व्याख्या:
महमूद गजनवी से युद्ध करते हुए गोगाजी का सिर ददरेवा (चूरू) में गिरा जिसे शीर्षमेड़ी कहते हैं तथा धड़ नोहर में गिरा जिसे धुरमेड़ी कहते हैं
13
राजस्थान के वह एकमात्र लोकदेवता कौन हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्ष काटने पर पूर्ण रोक लगाई थी?
Important
✅ सही उत्तर: (B) तल्लीनाथ जी
व्याख्या:
जालौर क्षेत्र के लोकदेवता तल्लीनाथ जी राजस्थान के एकमात्र लोकदेवता हैं जिन्होंने वृक्ष काटने पर रोक लगाई थी
14
रूपनाथ जी जिन्हें हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के रूप में पूजा जाता है तथा जिनका मुख्य थान कोलूमाण्ड (जोधपुर) में है उनका पाबूजी से क्या संबंध था?
Important
✅ सही उत्तर: (B) वे पाबूजी के भतीजे थे
व्याख्या:
रूपनाथ जी पाबूजी के बड़े भाई बूड़ोजी के पुत्र थे अतः वे पाबूजी के भतीजे थे
15
भूरिया बाबा (गौतमेश्वर) के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?
Important
✅ सही उत्तर: (A) इनके मेले में वर्दीधारी पुलिसवालों का प्रवेश वर्जित है
व्याख्या:
भूरिया बाबा मीणा जाति के इष्ट देव हैं और इनके मेले में वर्दीधारी पुलिसवालों का प्रवेश वर्जित होता है
16
आलमजी का मूल नाम क्या था जिन्हें मालाणी प्रदेश के राड़धरा क्षेत्र में लोकदेवता के रूप में पूजा जाता है?
Important
✅ सही उत्तर: (B) जैतमलोत राठौड़
व्याख्या:
आलमजी का मूल नाम जैतमलोत राठौड़ था और इन्हें घोड़ा रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है
17
झोरड़ा गाँव (नागौर) में जन्मे हरिराम बाबा के मंदिर में मुख्यतः किसकी पूजा की जाती है?
Important
✅ सही उत्तर: (C) साँप की बांबी एवं बाबा के प्रतीक के रूप में उनके चरण कमल की
व्याख्या:
हरिराम बाबा के मंदिर में मूर्ति की जगह साँप की बांबी एवं उनके चरण कमल की पूजा की जाती है
18
निम्न में से कौन से लोकदेवता राजस्थान के ‘पंच पीरों’ में सम्मिलित नहीं हैं?
Important
✅ सही उत्तर: (B) तेजाजी
व्याख्या:
राजस्थान के पंच पीरों में हड़बूजी गोगाजी रामदेवजी मांगलिया मेहाजी और पाबूजी शामिल हैं तेजाजी इसमें सम्मिलित नहीं हैं
19
मल्लीनाथ जी ने अपनी किस पत्नी की प्रेरणा से उगमसी भाटी को अपना गुरु बनाया था?
Important
✅ सही उत्तर: (C) रूपादे
व्याख्या:
मल्लीनाथ जी ने अपनी पत्नी रूपादे की प्रेरणा से उगमसी भाटी को गुरु बनाया था
20
देवनारायण जी के विषय में असत्य कथन का चुनाव कीजिए
Important
✅ सही उत्तर: (D) इनकी फड़ का वाचन रावणहत्था वाद्य यंत्र के साथ किया जाता है
व्याख्या:
देवनारायण जी की फड़ का वाचन गुर्जर भोपों द्वारा ‘जंतर’ वाद्य यंत्र के साथ किया जाता है न कि रावणहत्था के साथ
21
लोकदेवता तेजाजी के जीवन से जुड़े स्थानों का सही सुमेल बताइए जहाँ उनकी मृत्यु हुई थी
Important
✅ सही उत्तर: (B) सुरसुरा (किशनगढ़)
व्याख्या:
तेजाजी की मृत्यु सर्प के डसने से सुरसुरा (किशनगढ़-अजमेर) नामक गाँव में हुई थी
22
रामदेवजी मूर्ति पूजा के विरोधी थे अतः आज भी उनके ‘पगल्यों’ की पूजा होती है इनके मंदिरों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
Important
✅ सही उत्तर: (A) देवरा
व्याख्या:
रामदेवजी के मंदिरों को देवरा कहा जाता है जहाँ उनके पगल्यों की पूजा होती है
23
कल्लाजी राठौड़ की सिद्ध पीठ कहाँ स्थित है जिसे कल्लाजी राठौड़ का निवास स्थान भी कहा जाता है?
Important
✅ सही उत्तर: (B) रनेला
व्याख्या:
कल्लाजी राठौड़ की सिद्ध पीठ रनेला नामक स्थान पर है जो उनका निवास स्थान हवेली भी कहलाता है
24
पाबूजी की घोड़ी का नाम क्या था तथा उन्होंने किनकी गायों को अपने बहनोई जींदराव खींची से छुड़ाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया?
Important
✅ सही उत्तर: (C) केसर कालमी – देवल चारणी
व्याख्या:
पाबूजी की घोड़ी का नाम केसर कालमी था और उन्होंने देवल चारणी की गायों की रक्षार्थ अपने प्राण त्यागे थे
25
‘गोगाजी की बहादुरी के कृत्य’ किस ग्रंथ में उल्लिखित हैं जिसमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने अपने दो भाईयों अर्जन व सर्जन को मार दिया था?
Important
✅ सही उत्तर: (B) बीठू मेहा के रावले
व्याख्या:
गोगाजी की बहादुरी और उनके द्वारा अपने भाइयों को मारने का वृतांत बीठू मेहा के रावले में मिलता है
26
पनराज जी के मुख्य पूजा स्थल पनराजसर गाँव में प्रतिवर्ष दो बार मेला कब लगता है
Important
✅ सही उत्तर: (A) भाद्रपद शुक्ल दशमी व माघ शुक्ल दशमी
व्याख्या:
गौरक्षार्थ प्राण देने वाले पनराज जी का जन्म नयागाँव (जैसलमेर) में हुआ था तथा इनका मुख्य पूजा स्थल पनराजसर गाँव में है जहाँ भाद्रपद शुक्ल दशमी व माघ शुक्ल दशमी को दो बार मेला लगता है
27
वीर फत्ता जी का संबंध किस जिले और परिवार से है जहाँ भाद्रपद शुक्ल नवमी को उनका मेला लगता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) जालौर – गज्जारणी
व्याख्या:
वीर फत्ता जी का जन्म सांथू गाँव (जालौर) में गज्जारणी परिवार में हुआ था इन्होंने लुटेरों से अनुयायियों की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये थे
28
रामदेवजी के जीवन से संबंधित सत्य कथन छाँटिए
Important
✅ सही उत्तर: (A) इनका जन्म ऊंडूकासमेर गाँव (बाड़मेर) में तंवर राजवंश में हुआ
व्याख्या:
रामदेवजी का जन्म तंवर राजवंश में हुआ था इनके बड़े भाई विरमदेव बलराम के अवतार थे इनकी माता मैणा दे थीं और कुण्डा पंथ मल्लीनाथ जी ने स्थापित किया था जबकि रामदेवजी ने कामड़िया पंथ की स्थापना की थी
29
मारवाड़ क्षेत्र में ‘छेड़छाड़ के लोकदेवता’ के रूप में पूजे जाने वाले इलोजी के संबंध में कौन सा कथन असत्य है
Important
✅ सही उत्तर: (B) ये मुख्य रूप से जैसलमेर के शासक थे
व्याख्या:
इलोजी जैसलमेर के शासक नहीं थे बल्कि ये मारवाड़ क्षेत्र में पूजे जाने वाले लोकदेवता हैं जो होलिका के होने वाले पति थे
30
लोकदेवताओं और उनकी सवारियों का सही मिलान करें
a गोगाजी
b तेजाजी
c पाबूजी
d देवनारायण जी
1 लीलण
2 केसर कालमी
3 लीलागर
4 नीली घोड़ी
Important
✅ सही उत्तर: (B) a-4, b-1, c-2, d-3
व्याख्या:
गोगाजी की नीली घोड़ी (गोगा बाप्पा) तेजाजी की लीलण पाबूजी की केसर कालमी तथा देवनारायण जी का घोड़ा लीलागर था
31
किस लोकदेवता को पशु चिकित्सा का अच्छा ज्ञान था और जिन्हें ‘ग्वालों के देवता’ कहा जाता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) देव बाबा
व्याख्या:
मेवात क्षेत्र में पूजे जाने वाले देव बाबा को पशुपालकों के पालनहार और ग्वालों के देवता के नाम से जाना जाता है क्योंकि इन्हें पशु चिकित्सा का अच्छा ज्ञान था
32
शकुनशास्त्र के ज्ञाता, संन्यासी व योद्धा माने जाने वाले हड़बूजी सांखला के गुरु कौन थे
Important
✅ सही उत्तर: (C) बालीनाथ
व्याख्या:
हड़बूजी ने अपने मौसेरे भाई रामदेवजी की प्रेरणा से बालीनाथ जी को अपना गुरु बनाया था
33
पाबूजी के उपनामों और विशेषताओं में से कौन सा असंगत है
Important
✅ सही उत्तर: (D) ये कामड़िया पंथ के संस्थापक थे
व्याख्या:
कामड़िया पंथ की स्थापना रामदेवजी ने की थी पाबूजी ने नहीं अतः यह कथन असंगत है
34
जाखड़ समाज के कुल देवता बिग्गा जी का जन्म किस जिले के जाट परिवार में हुआ था जहाँ 14 अक्टूबर को इनका मेला लगता है
Important
✅ सही उत्तर: (C) बीकानेर
व्याख्या:
बिग्गा जी का जन्म बीकानेर के जांगल प्रदेश के रीड़ी गाँव में हुआ था मुस्लिम लुटेरों से गायों की रक्षा करते हुए इन्होंने अपने प्राण न्यौछावर किए थे
35
लोकदेवता गोगाजी का दूसरा मेला ‘गोगाजी की ओल्ड़ी’ में भरता है यह स्थान कहाँ स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (B) सांचौर (जालौर)
व्याख्या:
गोगाजी का मुख्य मेला गोगामेड़ी में भरता है जबकि दूसरा मेला गोगाजी की ओल्ड़ी (किलोरियों की ढाणी, सांचौर-जालौर) में भरता है
36
लोकदेवता तेजाजी को किन उपनामों से जाना जाता है
Important
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
व्याख्या:
तेजाजी राजस्थान के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण लोकदेवता हैं जिन्हें धौलिया पीर, काला और बाला का देवता तथा कृषि कार्यों का उपकारक देवता आदि नामों से जाना जाता है
37
देवनारायण जी के माता-पिता का क्या नाम था
Important
✅ सही उत्तर: (B) सवाईभोज और सेडू खटाणी
व्याख्या:
विष्णु के अवतार माने जाने वाले देवनारायण जी का जन्म सवाईभोज (पिता) व सेडू खटाणी (माता) के घर मालासेरी गाँव में हुआ था
38
तल्लीनाथ जी की मुख्य पूजा स्थली पंचमुखी पहाड़ी किस गाँव में स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (A) पांचोटा (जालौर)
व्याख्या:
तल्लीनाथ जी जालौर क्षेत्र के लोकदेवता हैं जिनका पूजा स्थल पांचोटा गाँव में पंचमुखी पहाड़ी पर स्थित है
39
राजस्थान की संस्कृति में भूमि के रक्षक देवता को क्या कहा जाता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) भोमिया जी
व्याख्या:
स्थान विशेष के देवता को क्षेत्रपाल बरसात के देवता को मामादेव और भूमि के रक्षक देवता को भोमिया जी कहा जाता है
40
ग्राम देवता के रूप में पूजे जाने वाले क्षेत्रपाल के सर्वाधिक मंदिर राजस्थान के किस जिले में पाए जाते हैं
Important
✅ सही उत्तर: (A) डूंगरपुर
व्याख्या:
क्षेत्रपाल जो मुख्यतः ग्राम देवता होते हैं उनके सर्वाधिक मन्दिर राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पाए जाते हैं
41
रामदेवजी के संदर्भ में डालीबाई और सुगनीबाई का उनसे क्या संबंध था
Important
✅ सही उत्तर: (A) डालीबाई धर्म बहिन और सुगनीबाई शिष्या थीं
व्याख्या:
रामदेवजी ने मेघवाल जाति की डालीबाई को अपनी धर्म बहिन बनाया था तथा सुगनीबाई को अपनी शिष्या बनाया था
42
रामदेवजी का विशाल मेला रुणीचा में कब से कब तक लगता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी तक
व्याख्या:
रुणीचा में रामदेवजी का मेला भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बाबेरी बीज) से एकादशी (जिस दिन इन्होंने समाधि ली) तक लगता है
43
महमूद गजनवी ने गोगाजी की वीरता से प्रभावित होकर उन्हें कौन सी उपाधि दी थी
Important
✅ सही उत्तर: (C) जाहरपीर
व्याख्या:
गौ रक्षार्थ महमूद गजनवी से युद्ध करते समय उनकी बहादुरी देखकर गजनवी ने उन्हें जाहरपीर नाम से पुकारा था
44
ऊंटों के देवता पाबूजी का मुख्य मेला कोलू गाँव में किस तिथि को भरता है
Important
✅ सही उत्तर: (A) चैत्र अमावस्या
व्याख्या:
पाबूजी का पूजा स्थल कोलू गाँव में है जहाँ प्रतिवर्ष चैत्र अमावस्या को विशाल मेला भरता है
45
तेजाजी का पवित्र तीर्थ स्थल ‘बांसी दुगारी’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (C) बूंदी
व्याख्या:
तेजाजी का पवित्र तीर्थ स्थल बांसी (दुगारी) बूंदी जिले में स्थित है
46
देवनारायण जी का मुख्य मेला आसींद (भीलवाड़ा) में कब भरता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) भाद्रपद शुक्ल सप्तमी
व्याख्या:
देवनारायण जी का मुख्य मेला खारी नदी के किनारे आसींद में प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को भरता है
47
देवनारायण जी का दूसरा प्रमुख मंदिर ‘देवधाम जोधपुरिया’ (निवाई, टोंक) किन नदियों के संगम पर स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (C) मासी, बांडी व खारी
व्याख्या:
देवधाम जोधपुरिया मंदिर मासी, बांडी व खारी नदियों के संगम पर निवाई (टोंक) में स्थित है
48
मालवा के सूबेदार निजामुद्दीन की सेना को पराजित करने वाले लोकदेवता कौन थे
Important
✅ सही उत्तर: (A) मल्लीनाथ जी
व्याख्या:
मल्लीनाथ जी ने मालवा के सूबेदार निजामुद्दीन की सेना को पराजित किया था तथा कुण्डा पंथ के प्रणेता भी थे
49
चार हाथों वाले देवता कल्लाजी राठौड़ की बुआ (पिता की बहन) कौन थीं जो स्वयं एक महान भक्त थीं
Important
✅ सही उत्तर: (C) मीरा बाई
व्याख्या:
कल्लाजी राठौड़ का जन्म मारवाड़ के मेड़ता में हुआ था और महान कृष्ण भक्त मीरा बाई इनकी बुआ थीं
50
रामदेवजी के अन्य पूजा स्थलों के संबंध में असंगत युग्म को छाँटिए
Important
✅ सही उत्तर: (D) सुरताखेड़ा – उदयपुर
व्याख्या:
रामदेवजी का पूजा स्थल सुरताखेड़ा चित्तौड़गढ़ में है न कि उदयपुर में अतः यह युग्म असंगत है
51
सीकर जिले के इमलोहा (नीम का थाना) गाँव में जन्मे झुंझार जी का थान प्रायः किस वृक्ष के नीचे होता है जहाँ प्रतिवर्ष रामनवमी को मेला लगता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) खेजड़ी
व्याख्या:
झुंझार जी का जन्म इमलोहा गाँव में हुआ था तथा इनका थान प्रायः खेजड़ी वृक्ष के नीचे होता है जहाँ रामनवमी को मेला लगता है
52
मारवाड़ क्षेत्र में लोकप्रिय राजस्थानी लोकगीतों में गाए जाने वाले ‘नेतल रा भरतार’ का संबंध किस लोकदेवता से है
Important
✅ सही उत्तर: (A) रामदेवजी
व्याख्या:
रामदेवजी की पत्नी का नाम नेतलदे था इसलिए राजस्थानी लोकगीतों में रामदेवजी को ‘नेतल रा भरतार’ कहा जाता है
53
लोकदेवता पाबूजी के माता-पिता व पत्नी का सही नाम क्रमशः क्या है
Important
✅ सही उत्तर: (C) कमलादे धांधल जी राठौड़ व फूलमदे (सुप्यारदे)
व्याख्या:
पाबूजी के पिता धांधल जी राठौड़ माता कमलादे तथा पत्नी फूलमदे (सुप्यारदे) थीं
54
गोगाजी के हिंदू तथा मुस्लिम पुजारियों के संबंध में कौन सा कथन सत्य है
Important
✅ सही उत्तर: (A) गोगाजी के मुस्लिम पुजारी चायल कहलाते हैं
व्याख्या:
गोगाजी को हिंदू और मुस्लिम दोनों पूजते हैं तथा इनके मुस्लिम पुजारी चायल कहलाते हैं
55
नागौर के झोरड़ा गाँव में जन्मे हरिराम बाबा के गुरु का नाम क्या था
Important
✅ सही उत्तर: (B) भूरा
व्याख्या:
हरिराम बाबा के पिता रामनारायण माता चंदणी देवी व गुरु भूरा थे
56
बाड़मेर जिले के मालानी प्रदेश के राड़धरा क्षेत्र में लोकदेवता के रूप में पूजे जाने वाले ‘आलमजी का धोरा’ कहाँ स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (B) ढांगी नामक रेतीले टीले पर
व्याख्या:
आलमजी का थान ढांगी नामक रेतीले टीले पर स्थित है जहाँ भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को मेला भरता है
57
लोकदेवता तल्लीनाथ जी का वास्तविक नाम गांगदेव राठौड़ था इनके पिता व भाई का नाम क्या था
Important
✅ सही उत्तर: (A) पिता विरमदेव व भाई राव चूड़ा
व्याख्या:
तल्लीनाथ जी (गांगदेव राठौड़) के पिता विरमदेव तथा भाई राव चूड़ा थे
58
कुण्डा पंथ के प्रणेता मल्लीनाथ जी का जन्म मारवाड़ में हुआ था इनके माता-पिता का क्या नाम था
Important
✅ सही उत्तर: (A) माता जीणादे व पिता रावल सलखा
व्याख्या:
मल्लीनाथ जी के पिता रावल सलखा व माता जीणादे थीं तथा इन्होंने अपनी पत्नी रूपादे की प्रेरणा से उगमसी भाटी को गुरु बनाया था
59
रामदेवजी ने किस वर्ष रामदेवरा (रुणीचा) में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को जीवित समाधि ली थी
Important
✅ सही उत्तर: (A) 1458 ईसवी
व्याख्या:
रामदेवजी ने 1458 ईसवी में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को रुणीचा (रामदेवरा) में जीवित समाधि ली थी
60
लोकदेवता तेजाजी के पुजारी तथा उनके चबूतरे (स्थान) को क्रमशः क्या कहा जाता है
Important
✅ सही उत्तर: (B) घोडला और थान
व्याख्या:
तेजाजी के पुजारी को घोडला तथा उनके स्थान को थान कहा जाता है
61
चार हाथों वाले देवता कल्लाजी राठौड़ की कुल देवी कौन थीं
Important
✅ सही उत्तर: (C) नागणेची माता
व्याख्या:
मारवाड़ के मेड़ता में जन्मे कल्लाजी राठौड़ की कुल देवी नागणेची माता थीं
62
पेमला डाकू को किस लोकदेवता ने हराकर उस क्षेत्र को भयमुक्त किया था
Important
✅ सही उत्तर: (B) कल्लाजी राठौड़
व्याख्या:
कल्लाजी राठौड़ ने पेमला डाकू को हराकर अपनी वीरता का परिचय दिया था
63
मेवात क्षेत्र में प्रसिद्ध देव बाबा का मेला भरतपुर के नगला जहाज में वर्ष में दो बार किन तिथियों को भरता है
Important
✅ सही उत्तर: (A) भाद्रपद शुक्ल पंचमी व चैत्र शुक्ल पंचमी
व्याख्या:
पशुपालकों के पालनहार देव बाबा का मुख्य पूजा स्थल नगला जहाज (भरतपुर) में है जहाँ प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल पंचमी व चैत्र शुक्ल पंचमी को दो बार मेला लगता है
64
राजस्थान के पंच पीरों में शामिल हड़बूजी का जन्म कहाँ हुआ था
Important
✅ सही उत्तर: (B) भुंडेल (नागौर)
व्याख्या:
हड़बूजी सांखला का जन्म भुंडेल (नागौर) में हुआ था तथा इनका मुख्य पूजा स्थल बेंगाटी (फलौदी-जोधपुर) में है
65
किस लोकदेवता की फड़ राजस्थान की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ है
Important
✅ सही उत्तर: (C) पाबूजी
व्याख्या:
ऊंटों के देवता पाबूजी की फड़ राजस्थान की सर्वाधिक लोकप्रिय फड़ है जिसे ऊंट बीमार पड़ने पर रावणहत्था वाद्य यंत्र के साथ बांचा जाता है
66
रामदेवजी के संबंध में ‘नेजा’ से क्या तात्पर्य है
Important
✅ सही उत्तर: (D) पाँच रंगों की ध्वजा
व्याख्या:
रामदेवजी की पाँच रंगों की ध्वजा को नेजा कहा जाता है इनके मेघवाल पुजारी रिखिया और रात्रि जागरण जम्मा कहलाते हैं
67
लोकदेवता देवनारायण जी की पत्नी का क्या नाम था
Important
✅ सही उत्तर: (B) पीपलदे
व्याख्या:
गुर्जर जाति के आराध्य देव देवनारायण जी की पत्नी का नाम पीपलदे था
68
महमूद गजनवी से युद्ध करते हुए गोगाजी का सिर जहाँ गिरा उसे शीर्षमेड़ी कहते हैं तथा धड़ जहाँ गिरा उसे धुड़मेड़ी या धड़मेड़ी कहते हैं यह धड़मेड़ी कहाँ स्थित है
Important
✅ सही उत्तर: (A) नोहर (हनुमानगढ़)
व्याख्या:
गोगाजी का धड़ नोहर (हनुमानगढ़) में गिरा था जिसे धुड़मेड़ी कहा जाता है और यहाँ मकबरेनुमा आकृति का मंदिर बना है
69
देवनारायण जी के संदर्भ में कौन सा वाद्य यंत्र उनकी फड़ वाचन में प्रयुक्त होता है
Important
✅ सही उत्तर: (A) जंतर
व्याख्या:
देवनारायण जी की फड़ राजस्थान की सबसे पुरानी और बड़ी फड़ है जिसे पढ़ते समय भोपे ‘जंतर’ वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं
70
मांगलिया मेहाजी का मुख्य मंदिर बापणी (जोधपुर) में है इनके घोड़े का क्या नाम था
Important
✅ सही उत्तर: (B) किरड़ काबरा
व्याख्या:
मांगलिया मेहाजी के घोड़े का नाम किरड़ काबरा था ये राव राणंगदेव भाटी के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे
हम उम्मीद करते हैं कि ‘राजस्थान के लोकदेवता mcq in hindi’ की यह पोस्ट आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत मददगार साबित होगी I अगर आप इन सभी 70 प्रश्नों का अच्छे से अभ्यास कर लेते हैं तो मुख्य परीक्षा में आपका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा I
आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी कैसी लगी हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और इसे अपने उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं I
Government Job Website Team भारत की सरकारी भर्तियों से जुड़ी verified और timely जानकारी प्रदान करती है। हमारी टीम government job notifications के साथ-साथ exam preparation tips, syllabus, study material और practice MCQs भी प्रकाशित करती है। सभी अपडेट official sources और latest exam patterns पर आधारित होते हैं। हमारा उद्देश्य उम्मीदवारों को सरल भाषा में सही जानकारी देकर उनकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाना और उन्हें सरकारी नौकरी के लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करना है।