Updated August 4, 2023 by Sarkarijobify Team

Rajasthan Ke Mukhyamantri MCQs (राजस्थान के मुख्यमंत्री MCQs)

प्रश्न 16. निम्नांकित में से कौन राजस्थान के मुख्यमंत्री कभी नहीं रहे?
(1) हीरालाल देवपुरा
(2) सी.एस. वेंकटाचारी
(3) गोकुल लाल असावा
(4) बरकतुल्लाह खान
(Jr. Accountant & TRA 2013- 4 Oct. 2016)
उत्तर : (3) गोकुल लाल असावा

प्रश्न 17. जयनारायण व्यास के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(1) वे मारवाड़ लोक परिषद के सक्रिय सदस्य थे।
(2) वे तरुण राजस्थान के संस्थापक थे।
(3) 1951 में वे अपना पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे।
(4) उन्होंने तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।
(Jr. Accountant & TRA 2013- 4 Oct. 2016)
उत्तर : (4) उन्होंने तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।

प्रश्न 18. निम्न में से किस मुख्यमंत्री को डीग-गोलीकांड के बाद इस्तीफा देना पड़ा और उन्होंने कब इस्तीफा दिया?
(1) शिवचरण माथुर, 23 फरवरी 1985
(2) जगन्नाथ पहाड़िया, 13 जुलाई 1981
(3) हरिदेव जोशी, 20 जनवरी 1988
(4) मोहनलाल सुखाड़िया, 16 फरवरी 1980
(VDO 27 Dec. 2021 Shift I)
उत्तर : (1) शिवचरण माथुर, 23 फरवरी 1985

प्रश्न 19. निम्नांकित में से कौन राजस्थान के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय विधानसभा के सदस्य नहीं थे?
(1) भैरोंसिंह शेखावत
(2) बरकतुल्लाह खान
(3) अशोक गहलोत
(4) जगन्नाथ पहाड़िया
[हेडमास्टर प्रवेशिका (संस्कृत शिक्षा) 11.10.2021]
उत्तर : (1) भैरोंसिंह शेखावत

प्रश्न 20. राजस्थान के निम्नलिखित मुख्यमंत्री में से कौन अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में किसी राज्य का राज्यपाल नहीं रहा है?
(1) हरिदेव जोशी
(2) भैरोंसिंह शेखावत
(3) जगन्नाथ पहाड़िया
(4) शिवचरण माथुर
[II Grade (Spe. Edu.) 3 July, 2019]
उत्तर : (2) भैरोंसिंह शेखावत

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन से नेता ‘बाबोसा’ कहलाते हैं?
(1) कृष्णकांत
(2) हरिदेव जोशी
(3) जगन्नाथ पहाड़िया
(4) भैरोंसिंह शेखावत
[कांस्टेबल परीक्षा 6 नवंबर 2020 (II)]
उत्तर : (4) भैरोंसिंह शेखावत

प्रश्न 22. निम्न में से उसे समूह का चयन कीजिए जिन्होंने तीन या अधिक अवसरों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
(1) जय नारायण व्यास – मोहनलाल सुखाड़िया – अशोक गहलोत
(2) मोहनलाल सुखाड़िया – हीरालाल शास्त्री – वसुंधरा राजे
(3) भैरोंसिंह शेखावत – शिवचरण माथुर – हरिदेव जोशी
(4) मोहनलाल सुखाड़िया – हरिदेव जोशी – अशोक गहलोत
[पटवार परीक्षा, 23 अक्टूबर 2021 (शिफ्ट-II)]
उत्तर : (4) मोहनलाल सुखाड़िया – हरिदेव जोशी – अशोक गहलोत

प्रश्न 23. निम्नांकित में से कौन राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं?
(1) मोहनलाल सुखाड़िया
(2) टीकाराम पालीवाल
(3) हरिदेव जोशी
(4) अशोक गहलोत
(RPSC Grade II – 31 Oct 2018)
उत्तर : (2) टीकाराम पालीवाल

प्रश्न 24. राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्री में से कौन लोकसभा के सदस्य नहीं रहे हैं?
(a) हरिदेव जोशी
(b) भैरोंसिंह शेखावत
(c) टीकाराम पालीवाल
(d) बरकतुल्लाह खान

सही उत्तर है-
(1) a,b,c,d
(2) केवल a और b
(3) b,c,d
(4) a,b,d
(RAS Pre. 2021)
उत्तर : (4) a,b,d

प्रश्न 25. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस मुख्यमंत्री ने भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में भी पदभार संभाला था?
(1) प्रतिभा पाटिल
(2) कृष्णकांत
(3) त्रिदेव जोशी
(4) भैरोंसिंह शेखावत
[कांस्टेबल एग्जाम, 6 नवंबर 2020 (I)]
उत्तर : (4) भैरोंसिंह शेखावत


प्रश्न 26. आधुनिक राजस्थान का निर्माण करता किसे कहा जाता है?
(1) जय नारायण व्यास
(2) विजय सिंह पथिक
(3) मोहनलाल सुखाड़िया
(4) भोगीलाल पंड्या
[JEN (Mechanical) Degree (TSP) 16 Oct., 2016]
उत्तर : (3) मोहनलाल सुखाड़िया


प्रश्न 27. राजस्थान के किस मुख्यमंत्री की ‘कामचलाउ सरकार’ (केयरटेकर गवर्नमेंट) के विरुद्ध विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था?
(1) जय नारायण व्यास
(2) टीकाराम पालीवाल
(3) मोहनलाल सुखाड़िया
(4) हरिदेव जोशी
(SI Platoon Commander 14 Sep., 2021)
उत्तर : (4) हरिदेव जोशी

प्रश्न 28. निम्नांकित में से किस मुख्यमंत्री के त्यागपत्र देने की पश्चात बरकतुल्लाह खान को राजस्थान का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया?
(1) टीकाराम परिवार
(2) मोहनलाल सुखाड़िया
(3) शिवचरण माथुर
(4) हरिदेव जोशी
(SI Platoon Commander 13 Sep., 2021)
उत्तर : (2) मोहनलाल सुखाड़िया

प्रश्न 29. राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का निर्वाचन क्षेत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
(1) सरदारपुरा (जोधपुर)
(2) नोखा ( बीकानेर)
(3) अनूपगढ़
(4) सूरतगढ़
[कांस्टेबल एग्जाम 7 नवंबर 2020 (I)]
उत्तर : (1) सरदारपुरा (जोधपुर)

प्रश्न 30. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
                       सूची-I                                    सूची-II
             (मुख्यमंत्री का नाम)                     (कार्यकाल)
(a) जगन्नाथ पहाड़िया                             i. 1971-1973
(b) बरकतुल्लाह खान                            ii. 1977-1980
(c) भैरोंसिंह शेखावत                            iii. 1980-1981
(d) मोहनलाल सुखाड़िया                      iv. 1954-1957

कूट :    a    b    c     d
(1)       iii   ii     i     iv
(2)       iv    i     ii    iii
(3)       ii    iv     i    iii
(4)       iii    i     ii    iv
(2nd Grade 01 May, 2017)
उत्तर : (4) iii    i    ii    iv

Pagination Example

अन्य महत्त्वपूर्ण लेख

Leave a Comment